यह 3rd August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. देश का पहला राज्य, जहां तीन राजधानी स्थापित करने के विधेयक को वहां के राज्यपाल ने मंजूरी दे दी?
a. आंध्र प्रदेश
b. तेलंगाना
c. कर्नाटक
d. तमिलनाडु
Answer: a. आंध्र प्रदेश
– राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आंध्र प्रदेश विकेंद्रीकरण एवं सभी क्षेत्रों के समग्र विकास विधेयक 2020 और आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकार (संशोधित) विधेयक 2020 को मंजूरी दे दी है।
– इस क़ानून के तहत आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होंगी।
– और इसके साथ ही ऐसा करने वाला ये देश का पहला राज्य बन गया है।
– विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश की एग्जीक्यूटिव कैपिटल होगी।
– मतलब कि आंध्र प्रदेश कार्यपालिका यानी सरकार विशाखापत्तनम से काम करेगी
– जबकि कुरनूल को ज्यूडिशियल कैपिटल के तौर पर पहचान मिलेगी। यहां पर हाईकोर्ट होगा।
– जबकि अमरावती लेजिस्लेटिव कैपिटल होगी।
– राज्य विधानसभा यहां पर होगी।
विधानसभा से दो बार पारित
– यह विधेयक केवल विधानसभा से दो बार पारित हुआ है।
– पहली बार 20 जनवरी को और उसके बाद 16 जून को पारित किया गया।
– विधानपरिषद में यह लंबित था, परिषद के सभापति ने अपनी विवेकाधीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दोनों विधेयकों को प्रवर समितियों के पास भेज दिया है।
– लेकिन समितियां गठित ही नहीं की गई हैं।
– सरकार ने ऐसे में संविधान के अनुच्छेद 197 (1) और (2) के तहत मंजूरी के लिए विधेयकों को राज्यपाल के पास भेज दिया।
– उन्होंने कानूनी परामर्श के बाद मंजूरी दे दी है।
——————————–
2. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP 2020) में विदेशी भाषा की लिस्ट से किस भाषा शामिल नहीं किया गया है?
a. चाइनीज
b. जर्मन
c. जापानी
d. स्पेनिश
Answer: a. चाइनीज
– लैंग्वेज का नाम : मैन्डरिन
– इस भाषा का जिक्र नेशनल एजुकेशन पॉलिस ड्राफ्ट 2019 में था।
– लेकिन, केंद्र सरकार ने अब जो सरकार की ओर से नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 को जारी किया गया, उसमें यह लैंग्वेज नहीं है।
– अब नई शिक्षा नीति के तहत जिन भाषाओं का जिक्र है, उनमें- कोरियन, जापानीज़, थाई, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, पुर्तगाली, रशियन शामिल हैं।
– इसमें जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, जापानी का जिक्र वैकल्पिक विदेशी भाषा के तौर पर किया गया था।
– यह तीन भाषा वाले फॉर्म्युला में शामिल नहीं थी।
चाइनीज लैंग्वेज प्रोग्राम वाले संस्थानों पर सरकार की नजर
– द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार का शिक्षा मंत्रालय अब उन संस्थानों पर नजर रख रहा है, जो चीनी भाषा का कोर्स चलाते हैं या चाइनीज यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं।
– एजुकेशन सेक्रेट्री अमित खरे ने मुंबई यूनिवर्सिटी और वेल्लोर इंस्टीट्यूट और टेक्नोलॉजी से इस संबंध में जवाब भी मांगा है, किस किन चीनी संस्थानों से उसका जुड़ाव है।
– बता दें कि पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर हुए सैन्य झड़प के बाद से भारत ने 100 से अधिक चाइनीज ऐप को बैन कर दिया।
—————————
3. किस देश ने महात्मा गांधी के चित्र वाले करंसी सिक्के जारी करने की घोषणा की है?
a. फ्रांस
b. ब्रिटेन
c. जापान
d. नेपाल
Answer: b. ब्रिटेन
– ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक के दफ्तर ने 1 अगस्त को पुष्टि की।
– यह अश्वेत शख्सियतों महात्मा गांधी, भारतीय मूल के ब्रिटिश जासूस नूर इनायत खान और जमैकन ब्रिटिश नर्स मैरी सीकोल की उपलब्धियों का जश्न मनाने के प्रयासों के तहत इनकी तस्वीरों वाले सिक्के जारी किए जाएंगे।
– सुनक ने इसके लिए रॉयल मिंट अडवाइजरी कमिटी को लिखा है जो सिक्कों के लिए थीम और डिजाइजन के प्रस्ताव भेजती है।
– सुनक ने यह लेटर ‘वी टु बील्ट ब्रिटेन’ (हमने भी ब्रिटेन को बनाया) कैंपेन के समर्थन में लिखा है।
– जिसमें ब्रिटिश करंसी पर अश्वेत शख्सियतों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की जा रही है।
– ब्रिटिश सिक्के पर महात्मा गांधी की तस्वीर का सबसे पहले विचार अक्टूबर 2019 में पूर्व मंत्री साजिद जाविद ने दिया था।
– सुनक ने कहा, अश्वेत, एशियन और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों ने यूनाइटेड किंगडम के साझा इतिहास में बहुत अधिक योगदान दिया है।
———————————-
4. किस राज्य की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का निधन 2 अगस्त 2020 को हो गया?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तर प्रदेश
c. राजस्थान
d. पंजाब
Answer: b. उत्तर प्रदेश
– कमला रानी वरुण, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में टेक्निकल एजुकेशन मिनिस्टर थीं।
– वह 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाई गई थी।
– उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीआई में चल रहा था।
– वो घाटमपुर, कानपुर नगर से विधायक थीं।
– इससे पहले वह 11वीं और 12वीं लोकसभा की सदस्य भी रह चुकी थीं।
———————————-
5. कोरोना से संबंधित जानकारी के लिए किस राज्य में ‘संजीवन’ ऐप लॉन्च किया है?
a. पंजाब
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. हिमाचल प्रदेश
Answer: c. बिहार
– ऐप से संक्रमण से बचाव के उपाय, जांच, इलाज और नजदीकी हॉस्पिटल में खाली बेड की जानकारी मिलेगी।
– यह ऐप केंद्र सरकार की ‘आरोगय’ सेतु के तर्ज पर बना है।
– यह ऐप कोरोना संक्रमितों के इलाज की राह आसान बना देगा।
– ऐप संक्रमितों को बतायेगा कि कोरोना से बचाव के लिए क्या करना है।
– इसके साथ ही कोविड-19 की जांच के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
– और जांच का परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार
राज्यपाल – फगु चौहान
मुख्यमंत्री – नीतीश कुमार
———————————
6. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से केंद्र सरकार ने तीन नए केंद्र शासित प्रदेश और एक राज्य को जोड़ा है, उनका क्या नाम है?
a. दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मणिपुर, उत्तर प्रदेश
b. जम्मू कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड
c. अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, कश्मीर
d. जम्मू कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड, दिल्ली
Answer: b. जम्मू कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड
– एक अगस्त को कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर रामविलास पासवान ने यह जानकारी दी।
– यह स्कीम 20 राज्यों व UT में पहले से लागू है।
– इस तरह अब 24 राज्यों और UT में यह स्कीम लागू हो गई है।
– National Food security Act के तहत आने वाले इन 24 राज्यों के 65 करोड़ लाभार्थी कहीं भी निवास करते हुए अनाज लेने की सुविधा का लाभ उठाएंगे।
– जिससे दूसरे राज्यों में काम करने वाले लाभान्वित होंगे।
– 31 मार्च 2021 तक देश के सभी राज्यों कोवन नेशन वन राशन कार्ड योजना से जोड़ दिया जाएगा।
– कोरोना संकट के बीच एक जून को देश में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ को लागू किया गया था।
———————————–
7. विश्व स्तनपान सप्ताह कब से कब तक आयोजित किया जाता है?
a. 3 से 9 अगस्त
b. 1 से 7 अगस्त
c. 2 से 8 अगस्त
d. 4 से 10 अगस्त
Answer: b. 1 से 7 अगस्त
– विश्व स्तनपान सप्ताह 2020 का विषय “स्वस्थ ग्रह के लिए स्तनपान का समर्थन” (“Support breastfeeding for a healthier planet”) है।
– इस थीम के अनुरूप, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ सरकारों से महिलाओं को कुशल स्तनपान परामर्श के लिए बुला रहे हैं।
– विश्व स्तनपान सप्ताह (WBW) एक वार्षिक उत्सव है जो हर साल 120 से अधिक देशों में आयोजित किया जाता है।
– ये पहली बार 1992 में वर्ल्ड एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन (डब्ल्यूएबीए) द्वारा मनाया गया था।
– और अब इसे यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ और सरकार संगठन मिलकर मनाते हैं।
– 14 फरवरी 1991 को World Alliance for Breastfeeding Action (WABA) का गठन एक वैश्विक स्तनपान संस्कृति को स्थापित करने और हर जगह स्तनपान कराने के लिए प्रदान करने के लक्ष्य के साथ किया गया है।
———————————–
8. राज्यसभा सांसद अमर सिंह का एक अगस्त को निधन हो गया, वह किस राज्य से सांसद चुने गए थे?
a. उत्तर प्रदेश
b. दिल्ली
c. महाराष्ट्र
d. राजस्थान
Answer: a. उत्तर प्रदेश
– सिंगापुर के एक अस्पताल में अमर सिंह का इलाज चल रहा था।
– उनका निधन 64 वर्ष की उम्र में हो गया।
– अमिताभ बच्चन के परिवार से भी बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं।
———————————–
9. यूनाइटेड नेशंस (UN) में जलवायु परिवर्तन को लेकर बनाए गए युवा सलाहकार समूह में किस भारतीय को नामित किया गया है?
a. टीना डाबी
b. अर्चना सोरेंग
c. मिनी चक्रवर्ती
d. रोहिनी कुलकर्णी
Answer: b. अर्चना सोरेंग
– संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ओडिशा की अर्चना सोरेंग को अपने नये सलाहकार समूह में शामिल करने के लिए नामित किया है।
– अर्चना विश्व के उन छह अन्य युवा जलवायु नेताओं के साथ शामिल होंगी जिन्हें गुतारेस ने जलवायु परिवर्तन पर युवा सलाहकार समूह के लिए नामित किया है।
– अर्चना वकालत एवं अनुसंधान में अनुभवी हैं।
– वह जातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान को संरक्षण देने और बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।
– उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (टिस), मुंबई से नियामक प्रशासन की पढ़ाई की है।
– और टिस छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष रही हैं।
UN
मुख्यालय : न्यूयार्क
महासचिव : एंटोनियो गुटेरिस
———————————-
10. ली तेंग-हुई का निधन हो गया, वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
a. क्यूबा
b. ताइवान
c. चिली
d. आइवरी कोस्ट
Answer: b. ताइवान
– उन्होंने 1988 से 2000 तक ताइवान के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।
– वह 97 वर्ष के थे, उन्हें “ताइवान के लोकतंत्र का जनक” भी माना जाता था।
– तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाईलामा ने नागरिक अधिकारों की वकालत करने वाले ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुई के निधन पर दुख जताया।
ताइवान की राष्ट्रपति: त्साई इंग-वेन
———————————–
11. कोविड-19 की वजह से एमी पुरस्कार ऑनलाइन दिए जाएंगे, ये समारोह कब होने वाला है?
a. 10 सितंबर
b. 20 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 22 सितंबर
Answer: b. 20 सितंबर
– यह पुरस्कार समारोह का 72वां संस्करण होगा।
– यह कार्यक्रम ‘माइक्रोसॉफ्ट थिएटर’ में आयोजित होने वाला था।
– अब अमेरिका में विभिन्न कलाकारों के घरों में 20 सितम्बर को इसकी शूटिंग की जाएगी।
– ‘वैराएटी’ की खबर के अनुसार एमी के कार्यकारी निर्माताओं ने पुरस्कार के लिए नामित सभी लोगों को एक पत्र भेज कहा कि घरों से समारोह का हिस्सा बनें।
Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here
One Liner MCQ PDF – Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
2020 जनवरी से जुलाई : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm
Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK
The post 3rd August 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !


Post a Comment