--> 6th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

6th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 6th September 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. रेलवे के 1st CEO कौन हैं?

a. ज्ञानेश्‍वर पांडे
b. अनंत कुमार सिंह
c. अखिल श्रीवास्‍तव
d. वीके यादव

Answer: d. वीके यादव

– ACC (Appointments Committee of the Cabinet) ने वीके यादव को रेलवे बोर्ड का पहला सीईओ बनाया है।
– वह इससे पहले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन थे।
– दरअसल, दिसंबर 2019 को मंत्रिमंडल ने रेलवे बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी।
– तभी तय हो गया था कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अब सीईओ कहलाएंगे।

5 सदस्‍यों को किस किस का मेंबर बनाया-
– इसमें वीके यादव को सीईओ,
– प्रदीप कुमार को इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर का हेड,
– पीसी शर्मा को ट्रैक्‍शन एंड रोलिंग स्‍टॉक
– पीएस मिश्रा को ऑपरेशन एंड बिजनस डेवलपमेंट
– मंजुला रंगराजन को फाइनेंस का मेंबर

रेलवे बोर्ड में तीन पद समाप्‍त
1- सदस्‍य (स्‍टाफ)
2- सदस्‍य (इंजीनियरिंग)
3- सदस्‍य (रोलिंग स्‍टॉक)

———————————
2. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता विकास कार्यक्रम (NPCSCB) के लिए किस मिशन को मंजूरी दी है?

a. मिशन कार्मिक
b. मिशन कर्मयोगी
c. मिशन कर्मयोद्धा
d. मिशन कर्मशील

Answer: b. मिशन कर्मयोगी

– इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 46 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को कवर किया जाएगा।
– इसके लिए वर्ष 2020-2021 से लेकर 2024-25 तक 5 वर्षों की अवधि के दौरान 510.86 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे।

संस्थागत ढांचे का निर्माण होगा
– प्रधानमंत्री की सार्वजनिक मानव संसाधन (HR) परिषद.
– क्षमता विकास आयोग.
– डिजिटल परिसम्पत्तियों के स्वामित्व तथा प्रचालन और ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए प्रौद्योगिकीय प्लेटफार्म हेतु विशेष प्रयोजन कंपनी (Special Purpose Vehicle).
– मंत्रिमंडल सचिव की अध्यक्षता में समन्वयन एकक.

– ‘मिशन कर्मयोगी’ को भारतीय सिविल सेवकों को और भी अधिक रचनात्मक, सृजनात्मक, विचारशील, इनोवेटिव, अधिक क्रियाशील, प्रोफेशनल, प्रगतिशील, ऊर्जावान, सक्षम, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-समर्थ बनाते हुए भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य के साथ शुरू किया गया है।

———————————–
3. भारतीय खगोलविदों ने ब्रह्मांड में एक नए आकाशगंगा (गैलेक्‍सी) की खोज की है, इसका क्‍या नाम है?

a. मेसियर 101
b. एयूडीएफएस01
c. सोमब्रेरो
d. एंटेने

Answer: b. एयूडीएफएस01

– यह पृथ्वी से 9.3 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है।
– भारतीय अंतरिक्ष विभाग ने 1 सितंबर को इसकी जानकारी दी।
– केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत की पहली मल्टी-वेवलेंथ स्पेस ऑब्जर्वेटरी ‘एस्ट्रोसैट’ ने एक आकाशगंगा से तीव्र-पराबैंगनी प्रकाश का पता लगाया है।
– इस आकाशगंगा की खोज इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स (आइयूसीएए) पुणे के डॉ. कनक साह के नेतृत्व में खगोलविदों की एक टीम ने की थी।
– आइयूसीएए के निदेशक डॉ. सोमक रे ने कहा कि इस खोज से ये पता लग सकता है कि ब्रह्मांड के अंधेरे युग कैसे समाप्त हुए और ब्रह्मांड में प्रकाश था।

Astrosat
– यह भारत का पहला डेडिकेटेड मल्‍टी-वेवलेंथ स्‍पेस टेलिस्‍कोप है।
– इसे 28 सितंबर 2015 को लांच किया गया था।
– यह पृथ्‍वी की कक्षा में धरती से 650 किलोमीटर की दूरी पर है।

——————————
4. ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स 2020 में भारत ने कौन-सा स्‍थान हासिल किया है?

a. 75
b. 62
c. 48
d. 40

Answer: c. 48

– ऐसा पहली बार है जब, ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स में इंडिया का टॉप 50 देशों के ग्रुप में शामिल हुआ।
– इंडिया ने मध्‍य और दक्षिणी एशिया में शीर्ष स्‍थान हासिल किया।
– इस बार इंडिया इस ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स में चार पायदान चढ़कर 48 वें स्‍थान पर पहुंच गया।

रैंकिंग किसने जारी की?
– WIPO : वर्ल्‍ड इंटेलेक्‍चुअल प्रोपर्टी ऑर्गेनाइजेशन ने रैंकिंग जारी की।

भारत की पिछले 5 वर्षो की रैंकिंग-
वर्ष 2015- 81वां स्‍थान
वर्ष 2016- 66वां स्‍थान
वर्ष 2017- 60वां स्‍थान
वर्ष 2018- 57वां स्‍थान
वर्ष 2019- 52वां स्‍थान

ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स 2020 में टॉप 5 देश-
1. स्विट्जरलैंड
2. स्वीडन
3. अमेरिका
4. ब्रिटेन
5. नीदरलैंड

– रैंकिंग के लिए कुल 131 देशों का विश्लेषण (Analysis) किया गया।
– इंडिया ICT (सूचना संचार प्रौद्योगिकी), सेवाओं के निर्यात, ऑनलाइन सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग डिग्री और R&D ग्लोबल कंपनियों जैसे संकेतकों में टॉप 15 में है।

———————————
5. रूस ने किस भारतीय पड़ोसी देश के साथ “नो आर्म्‍स सप्‍लाई” नीति को कायम रखा है?

a. श्रीलंका
b. चीन
c. पाकिस्‍तान
d. बांग्‍लादेश

Answer: c. पाकिस्‍तान

– भारत और रूस की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक से अलग यह फैसला लिया।
– इस बैठक में रूस ने कहा कि वह पाकिस्‍तान के साथ “नो आर्म्‍स सप्‍लाई” पॉलिसी को जारी रखेगा।
– मतलब कि रूस अब किसी तरह के बड़े हथियार पाकिस्‍तान को सप्‍लाई नहीं करेगा।
– बैठक में रूस ने भारत के मेक इन इंडिया प्रोग्राम का सपोर्ट किया और योगदान देने की बात कही।

——————————
6. भारत और रूस सेना के बीच द्विवार्षिक समुद्री युद्ध अभ्‍यास “INDRA NAVY” (इन्द्र नेवी) बंगाल की खाड़ी में आरंभ किया, यह कितने वां सस्‍करण है?

a. 10वां
b. 11वां
c. 12वां
d. 13वां

b. 11वां

– इस युद्ध अभ्यास का आयोजन 4 सितंबर से 5 सितंबर 2020 तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित हुआ।
– इस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत 2003 में हुई थी।
– इसमें भारतीय नेवी की तरफ से डिस्‍ट्रॉयर शिप रणविजय, स्वदेशी फ्रिगेट सह्याद्री और फ्लीट टैंकर शक्ति हिस्‍सा ले रहा है।

रूस की राजधानी: मास्को
मुद्रा: रूसी रूबल.
रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन

———————————–
7. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ एडवांस्‍ड ‘AK-47 203’ राइफल की की डील पक्‍की की है?

a. अमेरिका
b. फ्रांस
c. रूस
d. ब्रिटेन

Answer: c. रूस

– यह राइफल हिमालय वाले इलाकों में जाम नहीं होती है।
– और यह और राइफलों की अपेक्षा हल्‍की होती है, जिसे ले जाने में आसानी होगी।
– इस राइफल्स में 7.62 MM की गोलियों का इस्‍तेमाल किया जाता है।
– इस लोडिड राइफल्‍स का वजन लगभग 4 किलोग्राम है।
– प्रति राइफल्‍स की कीमत 1100 डॉलर हो सकती है।
– यह राइफल्‍स एक सेकण्‍ड में 10 गोलियां और एक मिनट में 600 गोलियां दाग सकती है।
– यह राइफल्‍स 400 मीटर की दूरी तक मार कर सकती है।

– बता दें कि भारत और चीन में जारी तनाव को देखते हुए, भारत ने रूस के साथ यह डील अहम मौके पर की है।
– मीडिया के अनुसार भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह AK-47 का सबसे एडवांस्‍ड वर्जन इंडियन स्‍मॉल आर्म्‍स सिस्‍टम (INSAS) असॉल्‍ट राइफल को रिप्‍लेस करेगा।
– इस पुराने राइफल्स का इस्‍तेमाल सन् 1994 से किया जा रहा है।
– ये राइफल्‍स हिमालय की ऊंचाई पर जाम हो जाती है।

– न्‍यूज रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन सेना को 7.7 लाख राइफल्‍स जरूरत है।
– जिनमें से 1 लाख राइफल्‍स भारत को आयात की जाएगी।
– और बाकी राइफल्‍स को इंडिया में ही तैयार किया जाएगा।
– इंडिया रूस राइफल्‍स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) के तहत राइफल्‍स का निर्माण इंडिया में किया जाएगा।
– यह डील ऑर्डनेंस फैक्‍ट्री बोर्ड (OFB) और कलाशनीकोव कंसर्न तथा रोसोबोरेनेक्‍सपोर्ट बीच हुई।

AK-47 रायफल के जनक – मिखाइल कलाशनिकोव

———————————-
8. केंद्र सरकार ने ‘पबजी मोबाइल’ समेत 118 ऐप को किस कानून के तहत बैन किया?

a. इंडियन एविडेंस एक्‍ट
b. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम
c. विदेश व्‍यापार अधिनियम
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम

किस धारा के तहत
– सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत इस फैसले को लागू किया है।
– ये सभी 118 मोबाइल ऐप्स देश के लिए खतरा बढ़ा रहे थे, जिसके चलते इन्हें ब्लॉक किया गया है!

पबजी पीसी पर बैन नहीं
– हालांकि पबजी पीसी को बैन नहीं किया गया है। पबजी पीसी पहले की तरह कंप्‍यूटर पर इस्‍तेमाल किए जा सकेंगे।
– वैसे तो पबजी साउथ कोरियन कंपनी ब्लूहोल ने डेवलप किया है।
– लेकिन इसके मोबाइल वर्जन का ज्‍यादातर शेयर चीनी कंपनी टेंसेंट के पास था।

किसने प्रतिबंध लगाया :
– सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय.
– मंत्रालय ने इन ऐप्स को देश की सुरक्षा, एकता के लिए नुकसानदेह बताया है।

कुल कितने मोबाइल ऐप बैन
– जिन 118 मोबाइल ऐप्स को बैन किया, उनमें APUS लॉन्चर प्रो थीम, APUS सिक्योरिटी-एंटीवायरस, APUS टर्बो क्लीनर 2020, शाओमी की शेयर सेव, फेसयू, कट कट, बायडु, कैमकार्ड हैं।
– इसके अलावा, वीचैट रीडिंग, पिटू, इन नोट, स्मॉल क्यू ब्रश, साइबर हंटर, लाइफ आफ्टर हैं।

मई से चल रहा भारत-चीन विवाद
– दरअसल, भारत और चीन के बीच लद्दाख में LAC पर मई की शुरुआत से ही तनाव बरकरार है।
– उसके बाद सरकार ने टिकटॉक, यूसी ब्राउजर और शेयर इट समेत 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन किया था।
– अब 118 मोबाइल ऐप्स नए मोबाइल ऐप पर बैन लगाया गया है।

पबजी मोबाइल
– चीन के बाद भारत सबसे बड़ा मार्केट
– 5 करोड़ से ज्यादा भारत में डाउनलोड पबजी के
– 3.3 करोड़ से ज्यादा सक्रिय यूजर पबजी ऐप के
– 01 हजार भारतीय कॉलेज को प्रतियोगिता के जरिये जोड़ा था पबजी ने
– 8.4 करोड़ डॉलर का राजस्व भारत से

——————————–
9. सुप्रीम कोर्ट ने किस शहर के प्रसिद्ध शिवलिंग में पंचामृत चढ़ाने पर रोक लगा दी है?

a. वाराणसी
b. उज्जैन
c. सोमनाथ
d. विशाखापत्‍नम

Answer: b. उज्जैन

– उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर मामले में 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला सुनाया।
– कोर्ट ने शिवलिंग के क्षरण को रोकने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की।
– पंचामृत पूजन पर रोक के साथ श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग को घिसने और रगड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
– मंदिर कमेटी से कहा है कि वह भक्तों के लिए शुद्ध दूध का इंतजाम करेंगे।
– जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली बेंच ने ये फैसला सुनाया।
– कोर्ट ने ये भी कहा कि दही, घी और मधु लेपने (रब) करने के कारण शिविलिंग का घिसाव हो रहा है।
– गर्भगृह में पूजा स्थल की 24 घंटे रिकॉर्डिंग की जाएगी।
– और छह महीने तक रिकॉर्डिंग को संरक्षित किया जाएगा।

क्‍यों सुनाया फैसला
– महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु गर्भ गृह तक जाकर शिवलिंग को छूकर भगवान से आशीर्वाद लेते हैं।
– लेकिन इस बीच साल 2013 में उज्जैन की सारिका गुरु नामक महिला ने महाकाल मंदिर में हो रहे शिवलिंग क्षरण को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
– इसके बाद यह केस सुप्रीम कोर्ट चला गया।

———————————-
10. केंद्रीय कैबिनेट ने किस केंद्र शासित प्रदेश के लिए राजभाषा विधेयक 2020 लाने को मंजूरी दी है, जिसके तहत उर्दू, कश्मीर, डोगरा, हिंदी और अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा होंगी?

a. दिल्‍ली
b. पुदुच्‍चेरी
c. लद्दाख
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: d. जम्‍मू कश्‍मीर

– केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कहा कि इस विधेयक में उर्दू, कश्‍मीर, डोगरा, हिंदी और अंग्रेजी भाषाएं शामिल हैं।
– बैठक में बताया कि यह फैसला जम्‍मू कश्‍मीर की जनता की मांग पर किया गया है।

———————————–
11. वर्ष 2021 में होने जा रहे साइकिल समिट की मेजबानी पहली बार किस देश को मिली है?

a. जकार्ता
b. भारत
c. इंडोनेशिया
d. जर्मनी

Answer: b. भारत

– भारतीय साइकिलिंग के लिए महासंघ (सीएफआई) पहली साइकिलिंग समिट की मेजबानी करने जा रहा है।
– सीएफआई ने 1 सितंबर को कहा कि वह दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू में पहली ‘साइकिलिंग समिट करेगा।
– सीएफआई ने इस समिट के आयोजन के लिए कोंटार्कटिका नामक कंपनी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
– साइकिलिंग समिट की शुरुआत में शहर के बीच से साइकिल राइड की शुरुआत होगी।
– जो आयोजन स्थल तक पहुंचेगी।
– समिट के दौरान कार्यशाला, मास्टरक्लासेस और जाने माने खिलाड़ियों के साथ बातचीत का आयोजन होगा।

साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: परमिंदर सिंह ढींडसा।
मुख्यालय: नई दिल्ली

————————–
12. ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ बुक किसने लिखी है?

a. अनुपम खेर
b. करन जौहर
c. विश्वनाथन आनंद
d. चेतन भगत

Answer: b. करन जौहर

– करन जौहर ने सोशल मीडिया पर बच्चों पर लिखी अपनी पहली किताब ‘द बिग थॉट्स ऑफ लिटिल लव’ का अनाउंसमेंट किया।
– वीडियो में बताया गया है कि करन ने अपने बच्चों की जेंडर बेस्ड पैरेंटिंग के जरिए कई चीजें सीखीं।
– किताब में बच्चों के नाम लव और कुशा के जरिए उनकी परवरिश के बारे में बताया गया है।
– इससे पहले करण जौहर ने 2017 में “An Unsuitable Boy” शीर्षक से अपनी आत्मकथा का विमोचन किया था।

—————————–
13. डॉ. एस. पद्मावती का 29 अगस्‍त को कोरोना वायरस से निधन हो गया, वो किसलिए जानी जाती थीं?

a. देश की पहली महिला कोरियाग्राफर
b. देश की पहली महिला चित्रकार
c. देश की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट
d. देश की पहली महिला अर्थशास्‍त्री

Answer: c. देश की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट

– वो देश की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट
(हृदय रोग विशेषज्ञ) थीं।
– 103 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
– डॉ. पद्मावती ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’ के नाम से भी मशहूर थीं।
– डॉ. एस. पद्मावती का पूरा नाम डॉ. शिवरामकृष्‍ण अय्यर पद्मावती था।
– वह रंगून मेडिकल कॉलेज और फिर इंग्लैंड से मेडिसिन की डिग्री लेने के बाद दिल्ली आ गई थीं।
– उन्होंने 1962 में ऑल इंडिया हार्ट फाउंडेशन की स्थापना भी की थी।
– भारत में कार्डियोलॉजी के विकास के लिए डॉ पद्मावती को कई सम्मान से नवाजा गया था।
– अमेरिका के कार्डियोलॉजी कॉलेज ने फेलोशिप दी थी।
– भारत सरकार ने 1967 में डॉ. पद्मावती को पद्म भूषण और 1992 में पद्म विभूषण दिया था।

———————————-
14. IOC पारादीप रिफाइनरी द्वारा किराए पर लिए गए बड़े क्रूड कैरियर जहाज का क्या नाम है, जिसमें 3 अगस्‍त 2020 को आग लग गई?

a. एमटी न्यू डायमंड
b. एमटी ब्‍ल्‍यू डायमंड
c. एमटी यलो डायमंड
d. एमटी पिंक डायमंड

Answer: a. एमटी न्यू डायमंड

– वेरी-लार्ज क्रूड कैरियर (वीएलसीसी) को हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) की पारादीप रिफाइनरी द्वारा किराए पर लिया गया था।

आग कहां पर लगी?
– श्रीलंका के पूर्वी तट से गुजरते समय इसमें आग लग गई।

कितना कच्‍चा तेल मौजूद है?
– इस जहाज में 2 लाख 70 हजार मीट्रिक टन क्रूड ऑयल है।
– कैरियर का तेल टैंकर न्यू डायमंड कुवैत से इंडियन ऑयल की पारादीप रिफाइनरी के लिए कच्चा तेल लेकर जा रहा था।

कोस्‍ट गार्ड ने क्‍या किया?
– भारतीय तटरक्षक बल ने अग्निशमन के लिए तीन जहाज और एक डोर्नियर विमान भेजा है।
– शिप को गहरे समुद्र में ले जाया गया और आग को काबू करने की कोशिश की गई।

———————————
15. विश्‍व नारियल दिवस (world coconut day) कब मनाया जाता है?

a. 1 सितंबर
b. 3 सितंबर
c. 2 सितंबर
d. 4 सितंबर

Answer: c. 2 सितंबर

– नारियल के तेल में नेचुरल एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं।
– रोज नारियल का पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
– साथ ही शरीर में ग्लुकोज का स्तर भी नॉर्मल रहता है।
– इस दिन को मनाने का उददेश्‍य नारियल की खेती को बढ़ावा देना है।
– जिससे नारियल के कच्‍चे माल के निर्यात में बढ़ोत्‍तरी के साथ नारियल उत्‍पाद करने वाले किसानों को भी फायदा मिल सके।
– विश्‍व नारियल दिवस मनाने की शुरूआत 1969 में एशियाई व प्रशांत नारियल समुदाय (एपीसीसी ) ने की थी।
– पिछले साल की थीम “नारियल वेलनेस के लिए” थी।

——————————-
16. भारत में शिक्षक दिवस (Teacher’s day) किस दिन मनाया जाता है?

a. 14 नवम्बर
b. 5 सितंबर
c. 7 सितंबर
d. 5 अक्‍टुबर

Answer: b. 5 सितंबर

– भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के जन्‍म दिवस पर टीचर्स डे मनाया जाता है।
– डॉ. राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ।
– सन् 1962 में ये देश के दूसरे राष्‍ट्रपति बने थे।
– देश के पहले उपराष्‍ट्रपति भी डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन थे।
– भारत का सर्वोच्‍च सम्‍मान (भारत रत्‍न) से सम्‍मानित किए जाने वाले पहले व्‍यक्ति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन हैं।
– 1954 में इन्‍हें भारत रत्‍न नवाजा गया था।

————————————-
17. शिक्षक दिवस पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2020 में कितने शिक्षकों को राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया?

a. 27
b. 37
c. 47
d. 57

Answer: c. 47

– शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए अंतिम चयन मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सेवानिवृत्त सचिव के नेतृत्‍व में राष्ट्रीय स्तर की स्वतंत्र जूरी ने किया।

————————————-
18. राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह (National Nutrition Week) 2020 कब मनाया गया?

a. 2 सितंबर से 6 सितंबर
b. 1 सितंबर से 7 सितंबर
c. 3 सितंबर से 8 सितंबर
d. 2 सितंबर से 8 सितंबर

Answer: b. 1 सितंबर से 7 सितंबर

– यह सप्‍ताह सन् 1982 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
– हर साल सितंबर के पहले सप्‍ताह में मनाया जाता है।
– इस सप्‍ताह का उद्देश्‍य लोगों के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए उन्हें जागरूक करना और प्रति व्‍यक्ति तक पोषण पहुंचाना है।
– भारत सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय (WCD) के अंतर्गत आने वाले खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा इस राष्‍ट्रीय पोशन सप्‍ताह के प्रोग्राम्‍स को आयोजित किया जाता है।

महिला और बाल विकास मंत्री – स्‍मृति जुबिन ईरानी

————————————-
19. पीएम नरेंद्र मोदी ने किस महीने को ‘पोषण माह’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है?

a. सितंबर
b. अक्‍टूबर
c. नवंबर
d. दिसंबर

Answer: a. सितंबर

– मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम “मन की बात” के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए, स्कूलों में न्यूट्रिशन मॉनिटर और पोषण कार्ड की शुरुआत करनी चाहिए।
– यह महीना पूरे देश में सभी को पोषण के महत्व के बारे में शिक्षित करने मनाया जाएगा। इससे पहले पोषण माह सितंबर 2018 और 2019 में मनाया गया था।

——————————–
20. अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस (International Day of Charity) कब मनाया जाता है?

a. 03 सितंबर
b. 04 सितंबर
c. 05 सितंबर
d. 06 सितंबर

Answer: c. 05 सितंबर

– मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ पर यह दिवस मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।

—————————-
21. केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के प्रमुख प्रमोद चंद्र मोदी का कार्यकाल कितने समय के लिए बढ़ाया गया है?

a. तीन माह
b. एक साल
c. छह महीने
d. दो साल

Answer: c. छह महीने

– केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया है।
– प्रमोद फरवरी 2015 में CBDT के चेयरमैन नियुक्त हुए थे।
– भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1982 बैच के अधिकारी हैं।
– अब 28 फरवरी, 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे.
– फरवरी, 2019 में जब सीबीडीटी के चेयरमैन पद पर नियुक्त हुए थे, तो उनकी यह नियुक्ति अगस्त महीने तक के लिए थी।
– क्योंकि 31 अगस्त 2019 को वह रिटायर हो रहे थे।
– लेकिन मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एक साल के लिए फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी।

CBDT क्‍या है
– आयकर विभाग (IcomeTax) की नीति निर्माण के लिए नोडल एजेंसी है।
– यह एक संवैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना केन्द्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के तहत की गई है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली.

———————————-
22. प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है?

a. राकेश अवस्‍थी
b. अवीक सरकार
c. रानित मल्‍होत्रा
d. सिद़ार्थ अवस्‍थी

Answer: b. अवीक सरकार

– वह एमेरिटस संपादक और आनंद बाज़ार ग्रुप ऑफ़ पब्लिकेशन्स के उपाध्यक्ष हैं।
– पंजाब केसरी अखबारों समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा की जगह लेंगे।
– अवीक सरकार की भारतीय पेंगुइन बुक्स, पेंगुइन इंडिया के संस्थापक प्रबंध निदेशक, बिजनेस स्टैंडर्ड के संस्थापक संपादक और एबीपी ग्रुप द्वारा 2003 में स्टार न्यूज के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

PTI मुख्यालय: नई दिल्ली.

———————————–
23. RBI ने साउथ इंडियन बैंक का नया एमडी और सीईओ किसे नियुक्‍त करने को मंजूरी दी है?

a. आदित्‍य कुमार
b. यशपाल पांड्या
c. राजकिरन शर्मा
d. मुरली रामकृष्‍णन

Answer: d. मुरली रामकृष्‍णन

– आरबीआई ने मुरली रामकृष्‍णन को एक अक्‍टुबर से तीन साल तक के लिए इस पद पर रहने की मंजूरी दी है।
– रामकृष्‍णन जी आईसीआईसीआई बैंक के सीनियर जनरल मैनेजर के पद से 30 मई 2020 को रिटायर्ड हुए।
– उसके बाद एक जुलाई 2020 से साउथ इंडियन बैंक के सलाहकार के रूप कार्य कर रहे थे।

साउथ इंडियन बैंक मुख्यालय: त्रिशूर, केरल

————————————
24. लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी बजाज आलियांज (Bajaj Allianz) का नया ब्रांड एंबेसडर किसे बनाया है?

a. आयुष्‍मान खुराना
b. रणवीर कपूर
c. सलमान खान
d. अक्षय कुमार

Answer: a. आयुष्‍मान खुराना

– आयुष्‍मान खुराना मशहूर बॉलीवुड एक्‍टर है।
– वह बजाज आलियांज कंपनी की डिजिटल सेवाओं की पब्लिकसिटी करेंगे।
– आयुष्‍मान निजी बीमा कंपनी के अगले अभियान “स्‍मार्ट लिविंग” का भी हिस्‍सा होंगे।
– जो टर्म प्‍लान “Smart protect Goal” और नई डिजिटल सेवा “Smart Assist” को शामिल करता है।
– जो इस कठिन परिस्थिति में कस्‍टमर्स की लाइफ को सुरक्षित और कुशल बनाने की कोशिश करेगा।

– बजाज आलियांज लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी के MD और CEO तरूण चुघ हैं।

———————————–
25. हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के नए CMD कौन हैं?

a. राजेश खत्री
b. हेमंत खत्री
c. अरविंद खत्री
d. उदयभान तिवारी

Answer: b. हेमंत खत्री

– कमोडोर हेमंत खत्री (सेवानिवृत्त).
– उनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 1 सितंबर 2020 से 31 जुलाई 2025 तक उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक अथवा अगले आदेश तक उनकी नियुक्ति की मंजूरी दी।

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
स्थापित: 22 जून 1941.
मुख्यालय: विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश

———————————
26. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security) की पहली महिला महानिदेशक कौन हैं?

a. उषा पाढे
b. विनीता यादव
c. रजनी अस्‍थाना
d. उषा पाल

Answer: a. उषा पाढे

– उन्‍हें फिलहाल महानिदेशक का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।
– इस नियुक्ति के साथ ही, वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला और तीसरी IAS अधिकारी हैं।
– उनकी नियुक्ति राकेश अस्थाना (आईपीएस) के सस्थान पर की गई है, जिन्हें 17 अगस्त 2020 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

——————————–
27. पंजाब और सिंध बैंक के नए MD और CEO कौन हैं?

a. एस कृष्णन
b. एस हरिशंकर
c. आर माधवन
d. राकेश शरण

Answer: a. एस कृष्णन

– कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने यह नियुक्ति की है।

पंजाब और सिंध बैंक
गैर-कार्यकारी अध्यक्ष: डॉ. चरण सिंह.
मुख्‍यालय : नई दिल्ली.

——————————–
28. यूएस ओपन में मेन्स सिंगल्स का पहला मैच बीते 7 साल में किस पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने जीता है?

a. रोहन बोपन्‍ना
b. सुमित नागल
c. महेश भूपति
d. रमेश कृष्णन

Answer: b. सुमित नागल

– सुमित नागल ने 01 सितम्बर 2020 को शानदार जीत दर्ज की।
– उन्‍होंने अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर में जगह बनाई।
– विश्व रैंकिंग में 124वें पायदान पर मौजूद सुमित नागल ने ब्रैडली क्लान को 6-1, 6-3, 3-6, 6-1 से पराजित किया।
– भारत के टॉप रैंक वाले पुरुष एकल खिलाड़ी सुमित पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के दूसरे दौर में पहुंचे हैं।

सात साल बाद यह पहला मौक़ा
– सात साल बाद यह पहला मौक़ा है जब किसी भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी ने यूएस ओपन में कोई मैच जीता है।
– उनसे पहले साल 2013 में सोमदेव देववर्मन ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

———————————
29. कोल इंडिया ने वर्ष 2023-24 तक कितनी परियोजनाओं में 1.22 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का निवेश करने का ऐलान किया?

a. 500
b. 700
c. 400
d. 450

Answer: a. 500

– कोल इंडिया कुल निवेश कैसे खर्च करेगी-
– साल 2023-24 तक 32,696 करोड़ की कोयला निकासी के लिए खर्च करेगी।
– माइन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए 24,117 करोड़ रुपये।
– प्रोजेक्‍ट डवलेपमेंट के लिए 29,461 करोड़ रुपये।
– डाइवर्सीफिकेशन एवं क्‍लीन कोल टेक्‍नॉलॉजी के लिए 32,199 करोड़ करोड़ रुपये।
– सोशल इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के लिए 1495 करोड़ रुपये।
– एक्‍सप्‍लोरेशन कार्यो के लिए 1893 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

———————————-
30. क्रोएशिया गणराज्‍य में भारत के नए राजदूत (एंबेसडर) कौन हैं?

a. राज कुमार श्रीवास्तव
b. अखिल कुमार श्रीवास्तव
c. अवधेश कुमार श्रीवास्तव
d. विजेंद्र सिंह

Answer: a. राज कुमार श्रीवास्तव

– वह 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं।

क्रोएशिया
राजधानी: ज़ाग्रेब;
मुद्रा: क्रोएशियाई कुना.
राष्ट्रपति: ज़ोरान मिलनोविक.


 

Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अगस्‍त : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

 

The post 6th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter