--> 7th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

7th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 7th September 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. चीन ने हिन्‍दुओं के किस पवित्र सरोवर पर मिसाइल सेंटर बनाया?

a. कैलाश मानसरोवर
b. सरदार सरोवर
c. रक्षसताल
d. पैंगोग त्‍सो लेक

Answer: a. कैलाश मानसरोवर

– चीन ने इस जगह पर DF-21 मिसाइल तैनात की है।
– यह जमीन से हवा में मार करने वाले (surface-to-air) बैलेस्टिक मिसाइल है।
– इसकी रेंज 2200 किलोमीटर है।
– इकोनॉमिक टाइम्‍स ने हाल ही में यह न्‍यूज पब्लिश की है।
– उसने कहा है कि यह मिसाइल सेंटर इंडिया-चाइना बॉर्डर टेंशन की वजह से इंपॉर्टेंट हो गया है।
– द प्रिंट ने तो सैटेलाइट इमेज दिखाते हुए इसके बारे में बताया है।
– दूसरी ओर इंडिया ने भी लद्दाख में surface to air आकाश मिसाइल पहले से ही तैनात की हुई है।


पवित्र स्‍थल
– कैलाश मानसरोवर तिब्‍बत में स्थित है, जिसपर चीन का कब्‍जा है।
– और मानसरोवर के ठीक सामने कैलाश पर्वत है।
– यह पर्वत कई धर्मों के लिए पूजनीय है।
– कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील, जिसे आमतौर पर कैलाश-मानसरोवर स्थल के रूप में जाना जाता है।
– यह पवित्र स्थल सिंधु, ब्रह्मपुत्र, सतलज और कर्णाली – घाघरा (गंगा की सहायक नदी)
– चार धर्म के अनुयायी इसे पवित्र और पूजनीय मानते हैं।
– हिंदू धर्म में इस स्थल को भगवान शिव और पार्वती के निवास स्थान के रूप में माना जाता है।
– तिब्बती बौद्ध लोग इसे “ग्लेशियल स्नो का कीमती वन” कहते हैं।
– जैनों धर्म में इस पर्वत को अस्तपद कहा गया है और इसे वह स्थान माना जहाँ उनके 24 आध्यात्मिक गुरुओं में से प्रथम ने मोक्ष प्राप्त किया।
– तिब्बत के पूर्व-बौद्ध धर्म के अनुयायियों, बोन्स ने पर्वत टीज़ को शब्द दिया और इसे आकाश देवी, सिपाईमेन का निवास स्थान बताया।


– द प्रिंट के अनुसार मानसरोवर के पास में ही चीन ने मिसाइल साइट डेवलप की है और इसका काम जारी है।
– यही पर उसने DF-21 मिसाइल तैनात की है।
– विशेषज्ञों का कहना है कि चीन द्वारा मिसाइल साइट का निमार्ण, उसके द्वारा आक्रामक उकसावे की कार्रवाई है।
– यह दोनों देशों के बीच सीमा तनाव को और अधिक जटिल कर सकता है।
– इधर, भारत ने पहले से ही आकाश मिसाइल सिस्‍टम तैनात किया हुआ है।
– मतलब कि चीन और भारत के बीच जो तनाव है, वह हथियारों की होड़ की ओर बढ़ता जा रहा है।

—-
– भारत-चीन के बीच अप्रैल-मई से ही तनातनी जारी है।
– 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देश के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।
– जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए।
– इस बीच 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात भी दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई।
– दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत भी चल रही है।
– चीन लगातार LAC पर मोर्चेबंदी में जुटा है।

——————————–
2. देश की पहली महिला एंबुलेंस चालक के तौर पर एम. वीरालक्ष्मी की किस राज्‍य में नियुक्ति हुई है?

a. केरल
b. तमिलनाडु
c. पश्चिम बंगाल
d. कर्नाटक

Answer: b. तमिलनाडु

– एम. वीरालक्ष्मी को 108 एंबुलेंस का चालक नियुक्त किया है।
– मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य में आपात सेवा मजबूत करने की पहल के तहत 118 एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई।
– बताते हैं 30 साल की वीरालक्ष्‍मी तीन साल से टैक्‍सी चला रही हैं।
– अब वो पहली बार एंबुलेंस चालक बनी हैं।

——————————-
3. जॉनी बख्शी का 5 सितंबर 2020 को निधन हो गया, वो किसलिए जाने जाते थे?

a. लेखक
b. छायाकार
c. निर्माता-निर्देशक
d. चित्रकार

Answer: c. निर्माता-निर्देशक

– वह 83 साल के थे, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है।
– पुलिस, ‘खुदाई’ मंज़िलें और भी हैं (1974), रावण (1984) और फ़िर तेरी कहानी याद आई (1993) जैसी कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुके हैं।

———————————
4.’संविधान का रक्षक’ माने जाने वाले धर्मगुरु केशवानंद भारती का निधन 6 सितंबर 2020 को हो गया, वह किस राज्‍य में स्थित इडनीर मठ के प्रमुख थे?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश

Answer: c. केरल

– 47 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने ‘केशवानंद बनाम स्टेट ऑफ़ केरल’ मामले में एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया था
– जिसके अनुसार ‘संविधान की प्रस्तावना के मूल ढांचे को बदला नहीं जा सकता।

मिसाल बना ये मामला
– दरअसल, केरल में इडनीर नाम का एक हिन्दू मठ है।
– केशवानंद भारती इसी मठ के प्रमुख थे।
– इडनीर मठ की ओर से केशवानंद भारती ने केरल सरकार के भूमि-सुधार क़ानूनों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
– दरअसल, केरल सरकार के इस क़ानून के तहत मठ की 400 एकड़ में से 300 एकड़ ज़मीन पट्टे पर खेती करने वाले लोगों को दे दी गई थी।
– उन्होंने 29वें संविधान संशोधन को भी चुनौती दी थी, जिसमें संविधान की नौवीं अनुसूची में केरल भूमि सुधार अधिनियम, 1963 शामिल था।
– इसकी वजह से इस क़ानून को चुनौती नहीं दी जा सकती थी।
– क्योंकि इससे संवैधानिक अधिकारों का हनन होता।
– मठ के वकील आई वी भट भट कहते हैं कि “भूमि सुधार क़ानून के ज़रिए धार्मिक संस्थानों के अधिकार छीन लिए गए थे।
– इसके ज़रिए 1973 में सुप्रीम कोर्ट के सामने ये सवाल आया कि क्या संसद को यह अधिकार है कि वो संविधान की मूल प्रस्तावना को बदल सके?
– मुख्य न्यायाधीश एस एम सिकरी की अध्यक्षता वाली 13 जजों की बेंच ने यह ऐतिहासिक फ़ैसला सुनाया था.
– इस मामले में भारती को व्यक्तिगत राहत तो नहीं मिली।
– हालांकि, अदालत ने फ़ैसला दिया गया कि ‘संसद की शक्ति संविधान संशोधन करने की तो है लेकिन संविधान की प्रस्तावना के मूल ढांचे को नहीं बदला जा सकता और कोई भी संशोधन प्रस्तावना की भावना के ख़िलाफ़ नहीं हो सकता.’

– यह मामला इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसने संविधान को सर्वोपरि माना.

———————————
5. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव रह चुकीं प्रीति सूदन को किस अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन के पैनल में अहम जगह मिली है?

a. WHO
b. यूनीसेफ
c. यूएन (यूनाइटेड नेशंस)
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. WHO

– महामारी की तैयारियों और उससे निपटने लेकर बने इस पैनल में दुनियाभर से 11 लोग शामिल किए गए हैं।
– प्री‍ति सूदन 31 जुलाई 2020 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव थीं।
– उन्‍हें पैनल में शामिल करने का फैसला उसके अध्‍यक्षों- न्‍यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्‍लार्क और लाइबेरिया के पूर्व राष्‍ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ ने किया।
– हरियाणा से आने वाली प्रीति ने इंग्लिश में ग्रैजुऐशन किया और इकॉनमिक्‍स में मास्‍टर्स फिर एम.फिल की डिग्री हासिल की।
– उन्‍होंने लंदन स्‍कूल ऑफ इकॉनमिक्‍स से सोशल पॉलिसी और प्‍लानिंग में एक कोर्स भी किया है।
– वाशिंगटन में पब्लिक फायनेंस मैनेजमेंट के गुर सीखे। – यूनिवर्सिटी टॉपर रहीं प्रीति 1983 बैच की आईएएस अधिकारी थीं।
– उनका कैडर आंध्र प्रदेश था।
– पहली पोस्टिंग असिस्‍टेंट कलेक्‍टर के स्‍प में हुई थी।
– वह वर्ल्‍ड बैंक की कंसल्‍टेंट भी रहीं हैं।

————————————–
6. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) का नया अध्‍यक्ष किसे चुना गया है?

a. अनिल जैन
b. रोहित बोपन्‍ना
c. अर्जुन बत्रा
d. राकेश अस्‍थाना

Answer: a. अनिल जैन

– एआईटीए की 6 सितंबर को बैठक हुई।
– अनिल जैन भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं।
– इसके अलावा अनिल धूपर को महासचिव चुना गया।
– भारत के डेविस कप कप्तान रोहित राजपाल को 2024 तक के कार्यकाल के लिये कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
– एआईटीएफ अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद अनिल ने दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) पर ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने की घोषणा की।
– एआईटीए ने चार संयुक्त सचिवों – सुंदर अय्यर (महाराष्ट्र राज्य लॉन टेनिस संघ), प्रेम कुमार कर्रा (तमिलनाडु टेनिस संघ) और सुमन कपूर (हरियाणा लॉन टेनिस संघ) और रकतिम साइकिया (अखिल असम टेनिस संघ) – का भी चयन किया।
– यह पहली बार है कि एआईटीए में चार संयुक्त सचिव हैं क्योंकि संवैधानिक संशोधन के बाद हाल में दो पदों को बढ़ा दिया गया।

———————————–
7. भारत-चीन सीमा विवाद के बीच किस देश में चीन और भारत के रक्षा मंत्रियों की बैठक 4 सितंबर 2020 को हुई?

a. ईरान
b. भारत
c. चीन
d. रूस

Answer: d. रूस

– भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री वेई फ़ेंघे के बीच रूस की राजधानी मास्‍को में मीटिंग हुई।
– मीटिंग करीब दो घंटे 20 मिनट तक चली।
– मुलाक़ात की पेशकश ख़ुद चीनी रक्षामंत्री की तरफ़ से हुई थी.
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने LAC से चीनी सेना पीछे करने को कहा।
– हालांकि दूसरी ओर चीन की तरफ से बयान आया कि वह एक इंच भी अपनी जमीन नहीं छोड़ेगा।
– इस तनाव के लिए भारत को ही जिम्‍मेदार ठहराया।
– अंदर क्‍या बात हुई, इसके बारे में बहुत ज्‍यादा जानकारी बाहर नहीं आई है।
– हालांकि इंडियन डिफेंस मिनिस्‍टर ने अपने तेवर में चीनी रक्षा मंत्री से विवाद को खत्‍म करने को कहा।

—————————–
8. ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Clean Air for blue skies) कब मनाया जाता है?

a. 5 सितंबर
b. 6 सितंबर
c. 7 सितंबर
d. 8 सितंबर

Answer: c. 7 सितंबर

– संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने अपने 74 वें सत्र के दौरान 19 दिसंबर, 2019 को इस दिवस मनाने का ऐलान किया।
– इस साल वर्ष 2020 में यह दिवस पहली बार मनाया जा रहा है।

———————————–
9. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) का नया अध्यक्ष किसे चुना गया?

a. केनिची आयुकावा
b. राकेश अस्‍थाना
c. वोकोलाविस आयुकामा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. केनिची आयुकावा

– वह मारुति सुजुकी के एमडी और सीईओ हैं।
– उन्‍हें दो साल के लिए SIAM का अध्‍यक्ष बनाया गया है।
– वह रजन वढ़ेरा का स्‍थान लेंगे।
– अशोक लीलैंड के एमडी और सीईओ, विपिन सोंधी को SIAM के नए उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स
स्थापना: जुलाई 2012.
मुख्यालय: नई दिल्ली.

———————————-
10. क्रिकेटर इयान बेल ने रिटायर्मेंट का ऐलान किया है, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?

a. ऑस्‍ट्रेलिया
b. न्‍यूजीलैंड
c. इंग्‍लैंड
d. फ्रांस

Answer: c. इंग्‍लैंड

– उन्‍होंने 2020 के घरेलू सत्र के समाप्त होने के बाद क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
– उन्होंने 2004 में डेब्यू किया था।
– उन्होंने इंग्लैंड के लिए 118 टेस्ट, 161 एकदिवसीय और 8 T20I मैच खेले है।


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अगस्‍त : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

The post 7th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter