--> 9th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

9th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 9th September 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. 45 साल बाद India-China LAC पर गोलियां चलीं, यह घटना कहां हुई?

a. सिक्किम
b. अरुणाचल प्रदेश
c. लद्दाख
d. उत्‍तराखंड

Answer: c. लद्दाख

लद्दाख में घटना कहां हुई?
– पैंगोंग त्‍सो लेक के साउथ एरिया में रेजांग ला के पास घटना हुई।

कब हुई?
– 7 सितंबर 2020 को.

– दुनियाभर की मीडिया में यह न्‍यूज पिछले दो दिनों से हेडलाइन बन रही है।
– चाहे वह द गार्डियन हो, या न्‍यूयार्क टाइम्‍स हो या इंडिया का द हिन्‍दू और अदर न्‍यूजपेपर।

फायरिंग की बात कैसे सामने आई
– दरअसल, चीन की तरफ 7 सितंबर की रात को स्‍टेटमेंट आया कि इंडियन सोल्‍जर्स ने अलार्म फायरिंग किया और उसके रेस्‍पांस में चाइनीज सोल्‍जर्स ने भी अलार्म फायरिंग की है।
– काफी टेंशन है, पैंगोंग त्‍सो लेक के पास।
– जैसे ही यह बयान आया, वर्ल्‍ड मीडिया ने इसे पिक कर लिया।

– कुछ घंटे बाद इंडिया ने ऑफिशियल स्‍टेटमेंट जारी किया।
– इंडिया ने यह क्‍लीयर कर दिया कि ‘भारतीय सेना ने कभी एलएसी पार नहीं किया है और न ही गोलीबारी सहित किसी भी तरह का आक्रामक रवैया दिखाया है.”
– भारत ने चीन पर समझौतों का उल्लंघन करने और आक्रामक रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है.
– चाइना यहां पर अपनी डोमेस्टिक ऑडियंस और इंटरनेशनल ऑडियंस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
– इंडिया का ऑफिशियल बयान है कि चाइना के ट्रुप्‍स ने हवा में फायर किए हैं, लेकिन इस प्रोवेगेशन के बाद भी हमारे जवानों ने संयम दिखाया और हमारी तरफ से फायरिंग नहीं हुई।

– कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें चीनी सैनिक भाला और नुकीली चीजें लिए हुए दिख रहे हैं।
– बताया जा रहा है कि यह फोटो करीब 800 मीटर की दूरी से ली गई हैं।

—–
1962 में इसी जगह पर भारत ने चीन को धूल चटाई थी
– रेजांग ला इलाके में 1962 वॉर में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्‍व में मात्र 129 भारतीय जवान, चीन के 5 से 6 हजार सैनिकों के बीच लड़ाई हुई थी।
– भारतीय जवानों ने 1300 चीनियों को मार गिराया था।
– 120 में से 114 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, लेकिन इस पोस्‍ट को नहीं छोड़ा।

– अभी 7 अगस्‍त को चाइनीज आर्मी ने इसी जगह पर घुसपैठ करने फिर से कोशिश की।
– यहीं पर 45 साल बाद फायरिंग की घटना हुई।

सवाल है कि गोलियां चलाना इतना बड़ा इश्‍यू क्‍यों है कि दोनों देश कह रहे हैं कि पहली गोली उसने चलाई थी?
– तो देखिए, जून 2020 में गलवान इंसिडेंट हुआ था, उस समय हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे।
– चाइना को भी काफी नुकसान हुआ। उसके भी जवान मारे गए थे। लेकिन उसने नंबर का खुलासा नहीं किया।
– हताहतों की इतनी संख्‍या के बावजूद उस दौरान भी फायरिंग नहीं हुई थी।

इंडिया-चाइना के बीच का एग्रीमेंट
– हमारे सोल्‍जर्स अनआर्म्‍ड नहीं थे, लेकिन दोनों देशों के बीच बड़ा एग्रीमेंट है 1996 और 2005 में।
– इसमें लिखा है कि इंडिया और चाइना गोलियां नहीं चलाएंगे, लाइन ऑफ कंट्रोल पर।

– तो चीन चाहता है कि जो 1996 और 2005 में जो एग्रीमेंट हुआ था, उसका वायलेशन हुआ है।
– इसकी जिम्‍मेदारी वह इंडिया पर डाल दे।
– इंडिया ये कह रहा है कि ये वायलेशन चाइना ने किए हैं।

—-
– इससे पहले गोली चलने की घटना 45 साल पहले हुई थी, 1975 में अरुणाचल प्रदेश में।
– तब गोलियां चली थीं।
– उस समय चीन के कुछ सोल्‍जर्स एलएसी क्रॉस करके इंडिया में घुस गए।
– उन्‍होंने चार भारतीय जवानों को शूट किया।
– अनफॉच्‍युनेटली चोरों जवान शहीद हुए।

– यह सब तक हुआ जब 1975 था, ये वो साल था जब सिक्किम इंडिया का पार्ट बन चुका था।
– चीन नाखुश था, तो चीन ने फायरिंग शुरू कर दी थी, अरुणाचल प्रदेश के आस-पास।

– तब से अब तक 45 साल हो गए, काफी हद तक पीस मेंटेन रहीं।
– लेकिन अब पॉसिबिलिटी लग रही हैं, कि अब गोलियां चलनी स्‍टार्ट हो जाएंगी, नीयर फ्यूचर।

—–
– यहां एक बात तो साफ है कि पुराने एग्रीमेंट ये डेफिनेटली वायलेट हो चुके हैं।
– अब सवाल है कि क्‍या ये एग्रीमेंट टूट चुके हैं, या इंडिया और चाइना मिलकर बात करेंगे।
– उसमें नई क्‍लॉजेज होंगी या पुराने एग्रीमेंट को ही आगे बढ़ाएंगे।

– इस बीच लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर सिचुएशन बहुत टेंस है।
– साफ-साफ दिख रहा है कि इंडिया चाइना के रिलेशन बदतर होते जा रहे हैं।
– 45 साल बाद पहली बार लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल पर गोलियां चलना शुरू हो गई हैं।
– लेकिन दोनों देश एक दूसरे को एक्‍यूज कर रहे हैं।

———————————-
2. चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा से कितने भारतीय नागरिकों को हिरासत में ले लिया?

a. 3
b. 4
c. 5
d. 8

Answer: c. 5

– दरअसल, न्‍यूज सामने आई थी कि 5 इंडियन सिटिजन गायब हैं अरुणाचल प्रदेश से।
– आशंका थी कि हो सकता है चीन ने किडनैप कर लिया हो।

– इस बीच चीन ने कंफर्म कर दिया है कि पांच इंडियन सिटिजन चाइनीज कस्‍टडी में हैं।
– केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरन रिजूजू का कहना है कि इंडियन आर्मी के हॉटलाइन मैसेज पर चीन ने जवाब दिया है।
– इन्‍होंने कंफर्म किया है कि मिसिंग पर्सन उनके पास हैं।
– उन्‍हें कैसे इंडिया लाया जाए, इसपर डिस्‍कशन चल रहा है।

—-
– अरुणाचल प्रदेश- इसे चीन साउथ तिब्‍बत के रूप में क्‍लेम करता है।
– 1962 वॉर से देखें तो इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
– 1975 में पीएलए ने चार इंडियन सोल्‍जर्स पर अटैक किया था, तवांग रीजन के पास, उसमें डेथ हो गई थी।

– उसके बाद 1986-87 में पीएलए और इंडियन आर्मी आमने सामने आ गई थी, वॉर जैसी स्थिति हो गई थी, अरुणाचल प्रदेश में।

– हिस्‍टोरिकली यहां पर इंडिया- चाइना के बीच काफी इश्‍यू हुए हैं।
– अब पहली बार यह देख रहे हैं कि अरुणाचल प्रदेश के लोग, जो कई बार हंटिंग करते हैं, या फिर आस-पास रिर्सोज की गैदरिंग करते हैं, उनको भी चाइना ने कस्‍टडी लेना शुरू कर दिया है।

—————————————-
3. किस राज्‍य/ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के लिए स्‍पैरो (SPARROW) सिस्टम लॉच किया गया है?

a. कर्नाटक
b.हरियाणा
c. पंजाब
d. जम्मू और कश्मीर

Answer: d. जम्मू और कश्मीर

– उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 6 सितंबर को श्रीनगर में स्पैरो सिस्टम को लांच किया।
– प्रशासनिक अधिकारी अपनी प्रदर्शन मूल्याकंन रिपोर्ट को स्पैरो पोर्टल पर भेजेंगे।
– अधिकारियों को प्रोन्नत करने के लिए सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ेगी।
– उनके कामकाज का ऑनलाइन मूल्यांकन होगा। – इसके आधार पर ही उन्हें प्रोन्नत किया जाएगा।
– इससे करीब 1289 अधिकारियों को मूल्यांकन रिपोर्ट में पारदर्शिता का लाभ हासिल होगा।
– जेएंडके ई-गर्वनेंस एजेंसी, सूचना तकनीक विभाग ने नेशनल इंफॉरमेटिक्स सेंटर और सामान्य प्रशासनिक विभाग के समन्वय से नए सिस्टम पर अमल शुरू किया है।

—————————–
4. चंद्रयान -3 को कब लॉच किया जाएगा?

a. वर्ष 2022
b. वर्ष 2021
c. वर्ष 2023
d. वर्ष 2020

Answer: b. वर्ष 2021

– केंद्रीय राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने 6 सितंबर को यह सूचित किया है।
– केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, चंद्रयान -2 के विपरीत, इस मिशन में ऑर्बिटर शामिल नहीं होगा।
– इसमें एक रोवर और एक लैंडर शामिल होंगे।
-सितंबर, 2019 में चंद्रयान 2 की कठिन लैंडिंग के बाद इसरो ने वर्ष 2020 में एक और मिशन की योजना बनाई थी।
– हालांकि, इसरो के कई प्रोजेक्ट्स में महामारी और लॉकडाउन की मार पड़ी है।
– चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान -2 को 22 जुलाई, 2019 में लॉन्च किया गया था।

——————————
5. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस शहर को वर्ल्‍ड वार-2 हेरिटेज सिटी घोषित किया है?

a. शिकागो
b. काराकास
c. कैलीफोर्निया
d. विलमिंगटन

Answer: d. विलमिंगटन

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 सितंबर को द्वितीय विश्व युद्ध की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ये एलान किया।
– दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना में पहले विश्व युद्ध के विरासत शहर के रूप में विलिंगटन की घोषणा की।

————————————
6. प्रो. गोविंद स्वरूप का 8 सितंबर को निधन हो गया, वो किसलिए जाने जाते थे?

a. अर्थशास्‍त्री
b. खगोल वैज्ञानिक
c. भूगर्भ विशेषज्ञ
d. मौसम वैज्ञानिक

Answer: b. खगोल वैज्ञानिक

– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 91 वर्षीय प्रो. गोविंद स्वरूप के निधन पर शोक जताया।
– 1929 में जन्मे, स्वरुप भारत में रेडियो खगोल विज्ञान के क्षेत्र में मार्गदर्शकों में से एक थे।
– वह नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स (एनसीआरए) के संस्थापक निदेशक थे।
– एनसीआरए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च का अंग है।

————————————-
7. फ्रांस में होने वाला फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट कब से शुरू होने जा रहा है?

a. 27 सितंबर
b. 28 सितंबर
c. 26 सितंबर
d. 25 सितंबर

Answer: a. 27 सितंबर

– फ्रेंच ओपन में दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत रहेगी।
– यह टूर्नामेंट हर साल मई में खेला जाता है।
– लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे 4 महीने के लिए टाल दिया गया था।
– खिलाड़ियों का हर पांचवें दिन कोरोना टेस्ट होगा।

——————————–
8. आठ सितंबर 2020 को राजस्‍थान के जयपुर में बने ‘पत्रिका गेट’ का लोकार्पण किसने किया है?

a. अशोक गहलोत
b. अमित शाह
c. कलराज मिश्र
d. नरेंद्र मोदी

Answer: d. नरेंद्र मोदी

– यह ‘पत्रिका गेट’ जयपुर विकास प्राधिकरण (Jaipur Development Authority) के मिशन अनुपम के तहत बना है।
– पीएम मोदी ने एक र्वचुअल कार्यक्रम में इसको लॉन्‍च किया है।
– इस कार्यक्रम में राजस्‍थान के राज्‍यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत शामिल थे।
– मोदी ने पत्रिका ग्रुप के चेयरमैन गुलाब कोठारी द्वारा रचित ‘संवाद उपनिषद्’ और ‘अक्षर यात्रा’ को विमोचन भी किया।

– इस गेट को राजस्‍थान की कला, सस्‍कृति और वास्‍तुशिल्‍प को ध्‍यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
– यह जयपुर एयरपोर्ट को वॉलसिटी से जोड़ने वाले पं. जवाहर लाल नेहरू रोड पर स्थित है।
– जयपुर में पहले से ही 8 मशहूर दरवाजे मौजूद है।
– जिनमें से कृष्णपोल (किशनपोल), चांदपोल, सूरजपोल, गंगापोल, शिवपोल (सांगानेरी गेट), घाटगेट और जोरावर सिंह गेट और सवाई मानसिंह ने 8वां न्‍यूगेट बनवाया था।
– इन आठो गेटों की एक अलग पहचान है।
– इन्‍ही गेटों की परिकल्‍पना के साथ अब यह नौवां गेट है।

———————————-
9. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 6 सितंबर को ‘द स्टेट ऑफ यंग चाइल्ड इन इंडिया’ रिपोर्ट जारी की है, इसके अनुसार कौन सा राज्‍य इसमें शीर्ष पर है?

a. गुजरात
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. मिजोरम

Answer: b. केरल

– इस रिपोर्ट को पॉलिसी वकालत करने वाले संगठन मोबाइल क्रेच द्वारा तैयार किया गया है।
– रिपोर्ट देश में स्वास्थ्य और पोषण पर तैयार की है।
– प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बालकों की उपस्थिति, शिशु मृत्यु दर, स्टंटिंग जैसे संकेतकों की मदद से स्वास्थ्य, पोषण और ज्ञान के विकास को मापा है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले राज्य
केरल
गोवा
त्रिपुरा
तमिलनाडु
मिजोरम

खराब प्रदर्शन वाले राज्य
बिहार
उत्तर प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़


Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अगस्‍त : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

The post 9th September 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter