यह 19 August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. किस देश में सेना ने विद्रोह करके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हिरासत में ले लिया?
a. पाकिस्तान
b. तुर्की
c. माली
d. ईरान
Answer: c. माली
– हालात इतने खराब है कि, संयुक्त राष्ट्र ने विद्रोही सैनिकों से अपील की है कि वे बिना शर्त राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को रिहा करें.
– अब दोनों ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
यह देश कहां पर है?
– अफ्रीका कांटीनेंट के पश्चिमी हिस्से में, माली देश है।
– यह लैंड लॉक्ड कंट्री है।
– इसका पड़ोसी देश अल्जीरिया, नाइजर, बुर्किना फासो, सेनेगल और मॉरिटानिया है।
कैसे हुआ सैन्य विद्रोह
– पूरे देश में इस समय उथल-पुथल की स्थिति है.
– माली में राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन हो रहा था.
– प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति से पद से हटने की मांग कर रहे थे.
– 18 अगस्त 2020 को माली की कैपिटल बामाको में विद्रोही सैनिक आर्म्स डिपो (शस्त्रागार) में घुस गए और हथियारों पर कब्जा कर लिया।
– इसके बाद सीनियर मिलिटरी ऑफिसर्स को भी बंधक बना लिया।
– देखते- ही देखते सैनिकों ने पहले प्रधानमंत्री बाउबो सिसे के घर को घेरा और फिर प्रेसिडेंट इब्राहिम बाउबकर कीता के घर को।
– इसके बाद दोनों को बंधक बनाया।
– सैनिकों ने दोनों से इस्तीफा भी ले लिया।
– इससे पहले भी वर्ष 2012 में सैन्य तख्तापलट हो चका है।
– इधर संयुक्त राष्ट्र ने विद्रोही सैनिकों से अपील की है कि वे बिना शर्त राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को रिहा करें.
——————————–
2. सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच किस एजेंसी से कराने का आदेश (19 अगस्त 2020 को) दिया?
a. मुंबई पुलिस
b. बिहार पुलिस
c. सीबीआई
d. ईडी
Answer: c. सीबीआई
– SC ने इस मामले में CBI जांच का आदेश दिया है और कहा है कि महाराष्ट्र सरकार सीबीआई को सहयोग करे साथ ही तमाम जांच संबंधित दस्तावेज मुहैया कराने में भी मदद करे।
– कोर्ट ने सीबीआई से कहा है कि वह भविष्य में सुशांत केस से संबंधित मामले को अपने हाथों में ले।
– सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे के रहस्य की छानबीन के लिए सीबीआई कंपिटेंट जांच एजेंसी है और कोई भी राज्य पुलिस उसकी जांच में दखल न दे।
जूरिस्डिक्शन विवाद पर SC ने क्या कहा?
– सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार को इस बात का अधिकार है कि वह सुशांत के पिता की शिकायत पर दर्ज केस को सीबीआई को रेफर करे। पटना में दर्ज केस वैध है।
– दरअसल, घटना मुंबई की है और जूरिस्डिक्शन भी महाराष्ट्र पुलिस की बनती है। लेकिन बिहार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
क्या था जूरिस्डिक्शन विवाद
– दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई में हुई थी। वहां पर उनके पिता की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, तो उन्होंने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
– इसके बाद जब आईपीएस स्तर के अधिकारी जांच के लिए मुंबई गए, तो बीएमसी ने उन्हें क्वारंटीन कर दिया था।
– यह मामला काफी बढ़ गया था, ज्यूरिस्डिक्शन का विवाद हो गया था।
कब हुई थी सुशांत की मौत
– सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी।
– 2 महीने से ज्यादा वक्त हो गया है और कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
– सुशांत का परिवार और उनके फैन्स जल्द से जल्द इस मामले में न्याय चाहते हैं।
———————————-
3. ‘पढ़ई तुंहर पारा’ योजना किस राज्य में शुरू की गई है?
a. छत्तीसगढ़
b. झारखंड
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer: a. छत्तीसगढ़
– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के दौरान प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए ये योजना शुरू की जा रही है।
– दो लाख शिक्षक-शिक्षिकाएं इस व्यवस्था से जुड़े हैं।
– यह योजना स्कूली छात्रों को कोरोना के कारण कक्षाओं के बंद होने के मद्देनजर अपने क्षेत्रों और गांवों में समुदाय की मदद से अध्ययन करने में सक्षम बनाएगी।
छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल
राज्यपाल: अनुसुइया उइके
—————————————
4. भारतीय रेलवे किस राज्य में दुनिया के सबसे लंबे पियर ब्रिज का निर्माण कर रहा है?
a. अरुणाचल प्रदेश
b. मणिपुर
c. पंजाब
d. हिमाचल प्रदेश
Answer: b. मणिपुर
– यह पुल 141 मीटर ऊंचा है।
– इसने मोंटेनेग्रो, यूरोप में 139 मीटर लंबे माला-रिजेका पुल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
– यह 111 किमी लंबी जिरीबाम-तुपुल-इंफाल रेलवे लाइन परियोजना का एक हिस्सा है।
– इस प्रोजेक्ट में 45 सुरंगें हैं।
– 12वीं सुरंग उत्तर पूर्व में सबसे लंबी सुरंग होगी।
– पुल की कुल लंबाई 703 मीटर है।
– पुल के निर्माण के लिए “स्लिप फॉर्म तकनीक” का उपयोग किया गया है।
– 17 अगस्त, 2020 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मणिपुर में 13 राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
– यह परियोजनाएं 3,000 करोड़ रुपये की थीं।
मणिपुर
सीएम – एन बीरेन सिंह
राज्यपाल – नजमा हेप्तुल्ला
———————————-
5. पंडित जसराज का निधन 17 अगस्त 2020 को अमेरिका में निधन हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?
a. शास्त्रीय गायक
b. चित्रकार
c. लेखक
d. निर्माता-निर्देशक
Answer: a. शास्त्रीय गायक
– जसराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे।
– उनका जन्म 28 जनवरी 1930 को हरियाणा के हिसार में हुआ था।
– उनका संबंध मेवाती घराने से रहा।
– संगीत दुनिया में उन्होंने 80 वर्ष से अधिक बिताए और कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किए।
– पंडित जसराज ने 2012 में अंटार्कटिका के दक्षिणी ध्रुव पर अपनी प्रस्तुति दी।
– इसके साथ ही वे सातों महाद्वीप में कार्यक्रम पेश करने वाले पहले भारतीय बन गए।
– पद्म विभूषण से सम्मानित जसराज ने भारत, कनाडा और अमेरिका में संगीत सिखाया है।
जसराज के सम्मान में ग्रह का नाम रखा गया था
– सितंबर 2019 में अमेरिका ने 13 साल पहले खोजे गए एक ग्रह का नाम उनके नाम पर पंडित जसराज ग्रह रखा था।
– ग्रह की खोज नासा और इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के वैज्ञानिकों ने मिलकर की थी।
– इस ग्रह का नंबर पंडित जसराज की जन्म तिथि से उलट था।
– उनकी जन्मतिथि 28/01/1930 है, ग्रह का नंबर 300128 था।
————————————-
6. किस राज्य के मोयरा केला और हरमल मिर्च को जीआई (geographical indication) टैग दिया गया है?
a. महाराष्ट्र
b. गोवा
c. हिमाचल प्रदेश
d. जम्मू एंड कश्मीर
Answer: b. गोवा
– मोयरा केला, ऐसा माना जाता है कि इसे सबसे पहले मोइरा, बर्देज गांव में फ्रांसिस्कन पुजारियों ने पेश किया था।
– बताते हैं यह केला विटामिन और खनिज तत्वों से भरा होता है।
– इस फल का उपयोग मिठाई बनाने और चाशनी पकाने के लिए भी किया जाता है।
हरमल मिर्च
– ये मिर्च गोवा के हरमल गांव और पेरेनम तालुका के समीपवर्ती क्षेत्रों में उगाई जाती है।
– इस मिर्च में पोटेशियम काफी मात्रा में होता है।
– इस मिर्च का इस्तेमाल गोवा में गरम मसाला, चिकन जाकुटी और रेचेडो मसाला बनाने में किया जाता है।
—————————————–
7. अमेरिका से 66 लड़ाकू विमानों को खरीदने के लिए किस देश ने वहां की कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. ताइवान
b. जापान
c. रूस
d. यूएई
Answer: a. ताइवान
– ताइवान ने 14 अगस्त को अमेरिका से नवीनतम 66 एफ-16 जेट खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
– 1992 के बाद यह अमेरिका से ताइवान की पहली खरीद है।
– ताइवान के पास पुराने 150 एफ-16 लड़ाकू विमान हैं।
– अमेरिका ने अपनी लड़ाकू विमान निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन को अगले दस साल तक एफ-16 विमान का आधुनिक संस्करण बनाने का 62 अरब डॉलर (4.65 लाख करोड़ रुपये) का ठेका दिया है।
– इस समझौते से अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
– क्योंकि चीन हमेशा ताइवान को अपना हिस्सा बताता रहा है। – इसे लेकर वह पहले भी ताइवान को हथियार दिए जाने वाली डील का विरोध करता रहा है।
– अब यह सौदा 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा।
– घोषणा के तहत ताइवान को 90 जेट बेचे जाएंगे!
– जिस पर मुहर लग चुकी है।
– ताइवान चीन के साथ तनाव को देखते हुए लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है।
– पिछले दिनों चीन ने अपने फाइटर जेट ताइवान की सीमा की तरफ भेजे थे!
– लेकिन ताइवान की मिसाइलों को देखने के बाद सभी चीनी लड़ाकू विमान भाग खड़े हुए थे।
ताइवान
असली नाम – रिपब्लिक ऑफ चाइना
प्रेसिडेंट – त्सई इंग-वेन
मुद्रा – न्यू ताइवान डॉलर
कैपिटल – ताइपे
नोट – चीन का नाम – पिपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना
—————————————-
8. किस पड़ोसी देश ने 15 अगस्त वाले दिन को ‘राष्ट्रीय शोक दिवस’ के रूप में मनाया?
a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. अफगानिस्तान
d. a और b दोनों
Answer: b. बांग्लादेश
– यह शोक दिवस बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजाबिर 45वीं वर्षगांठ पर मनाया गया।
– सूत्रों के मुताबिक बता दें कि 15 अगस्त वाले दिन 1975 को बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजाबिर की निर्मम हत्या कर दी थी।
– इनकी हत्या के साथ इनके परिवार के सदस्यों की भी सशस्त्र बलों के लोगों ने हत्या कर दी थी।
– बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन्हें श्रद्धांजली दी।
– बता दें कि शेख मुजाबिर 17 अप्रैल 1971 को देश के प्रधानमंत्री बने थे।
———————————-
9. विश्व मानवता दिवस (World Humanitarian Day) कब मनाया जाता है?
a. 19 अगस्त
b. 20 अगस्त
c. 21 अगस्त
d. 22 अगस्त
Answer: a. 19 अगस्त
– यह दिवस उन लोगों के लिए समर्पित हैं जो मानवता के लिए कार्य करते हैं तथा इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिवस के द्वारा विश्व में मानवता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी जाती है।
– विश्व मानवता दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी।
—————————————
10. विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?
a. 19 अगस्त
b. 20 अगस्त
c. 21 अगस्त
d. 22 अगस्त
Answer: a. 19 अगस्त
– विश्व फोटोग्राफी दिवस का मुख्य उद्देश्य विश्वभर के फोटोग्राफरों को एकजुट करना है.
Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here
One Liner MCQ PDF – Current Affairs PDF : Free Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
2020 जनवरी से जुलाई : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm
Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK
The post 19 August 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.
from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !


Post a Comment