--> 12 & 13 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

12 & 13 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 12 & 13 July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. क्वालकॉम वेंचर्स कंपनी ने जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स में 0.15% हिस्सेदारी के लिए कितने करोड़ रुपये का निवेश किया है?

a. 980 करोड़ रुपए
b. 875 करोड़ रुपए
c. 730 करोड़ रुपए
d. 650 करोड़ रुपए

Answer: c. 730 करोड़ रुपए

– जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स में 12 सप्‍ताह के भीतर यह 13वां निवेश है।
– रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स ने 12 जुलाई को अपने एक बयान में यह जानकारी दी।
– कंपनी की कुल वैल्‍यू 4.91 लाख करोड़ रुपए रखी गई थी। इसी आधार पर 0.15 प्रतिशत इन्‍वेस्‍टमेंट हुआ है।
– रिलायंस इंडस्ट्र्रीज ने अब तक जियो की 25.24% की बेचकर 1,18,318.45 करोड़ रुपए की राशि जुटाई है।
– इसमें सबसे बड़ा निवेश फेसबुक का रहा, जिसने जियो में 9.99% हिस्‍सेदारी यानि 43,573.62 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

अब तक इन कंपनियों ने निवेश किया-
– फेसबुक
– सिल्वर लेक
– विस्टा इक्विटी
– जनरल अटलांटिक
– केकेआर
– मुबादला
– सिल्वर लेक
– अबूधाबी इन्वेस्टमेंट
– टीपीजी
– एल केटरटन
– पीआईएफ
– इंटेल कैपिटल
– क्वालकॉम वेंचर्स

————————————-
2. भारत की पहली ई-लोक अदालत का आयोजन किस राज्‍य में किया गया?

a. राजस्‍थान
b. छत्तीसगढ़
c. पंजाब
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: b. छत्तीसगढ़

– कोरोना के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इसका आयोजन किया गया।
– बिलासपुर जिले में 11 जुलाई को उच्च न्यायालय में आयोजित की गई।
– उद्घाटन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने किया।
– ई-लोक अदालत उच्च न्यायालय के साथ सभी जिला न्यायालयों और तहसील न्यायालयों में भी आयोजित की जा रही है।
– राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने बताया इसमें 200 से अधिक खंडपीठों में तीन हजार मामलों की सुनवाई होगी।

मुख्यमंत्री: भूपेश बघेल
राज्यपाल: अनुसुइया उइके

———————————–
3. सरकारी जमीन की निगरानी के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता (Space Technology and Artificial Intelligence) का उपयोग करने वाला पहला राज्‍य कौन सा है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. महाराष्‍ट्र
c. मध्‍य प्रदेश
d. ओडिशा

Answer: d. ओडिशा

– ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने इसी महीने जुलाई में BLUIS (Bhubaneswar Land Use Intelligence System) की शुरुआत की।
– इसके तहत इसरो के अंतरिक्ष तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
– ऐसा सरकारी जमीन के अतिक्रमण को रोकने के लिए किया गया है।

ओडिशा
मुख्यमंत्री– नवीन पटनायक
राज्यपाल– गणेशी लाल
राजधानी– भुवनेश्वर

———————————-
4. हाल ही में केंद्र सरकार ने निमामि गंगे कार्यक्रम के लिए वर्ल्‍ड बैंक से कितनी रकम के लोन समझौते पर सिग्‍नेचर किया है?

a. 100 मिलियन डॉलर
b. 200 मिलियन डॉलर
c. 300 मिलियन डॉलर
d. 400 मिलियन डॉलर

Answer: d. 400 मिलियन डॉलर (तीन हजार करोड़ रुपए)

– इसका उद्देश्य गंगा नदी के प्रदूषण के स्तर को कम करना और नदी बेसिन के प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करना है।

वर्ल्‍ड बैंक
मुख्‍यालय : वाशिंगटन डीसी, USA
प्रेसिडेंट : डेविड मालपस

————————————-
5. दूध और डेयरी उत्‍पादों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए किस राज्‍य सरकार ने ”Pure for Sure” अभियान शुरू किया?

a. बिहार
b. उत्‍तर प्रदेश
c. झारखंड
d. राजस्‍थान

Answer: d. राजस्‍थान

राजस्‍थान
मुख्‍यमंत्री – अशोक गहलोत
राज्‍यपाल – कलराज मिश्र

(राजस्‍थान में अभी पॉलिटिकल क्राइसिस चल रहा है। सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच टेंशन है और सरकार संकट में आ गई है।)

———————————-
6. किस एविएशन कंपनी ने इंडियन एयरफोर्स को अपाचे और चिनूक मिलिट्री हेलिकॉप्टरों की डिलीवरी पूरी कर दी है?

a. बोइंग
b. लॉकहिड मार्टिन
c. जनरल डायनेमिक्‍स
d. रॉयथॉन

Answer: a. बोइंग

– अमेरिकी एविएशन कंपनी के साथ भारत ने सितंबर 2015 में 22 अपाचे हेलिकॉप्टर, 15 चिनूक हेलिकॉप्टर खरीदने का सौदा किया था।
– 5 चिनूक की आखिरी खेप मार्च 2020 और 5 अपाचे हेलिकॉप्टर की आखिरी खेप जून 2020 में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचाई गई।
– भारत ने अपाचे का सबसे एडवांस वैरिएंट एएच-64ई खरीदा है।
– एच-64ई अपाचे में लेटेस्ट कम्युनिकेशन सिस्टम, नेविगेशन, सेंसर और वीपन सिस्टम से लैस है।
– इसमें ऐसा सिस्टम लगा है, जिसके जरिए दिन, रात और सभी तरह के मौसम में टार्गेट के बारे में जानकारी मिलती है।
– इंडियन एयरफोर्स ने चिनूक का लेटेस्ट वर्जन सीएच-47एफ (आई) खरीदा है।
– बोइंग ने बयान में कहा कि चिनूक 50 सालों से दुनिया का सबसे भरोसेमंद हैवी-लिफ्ट हेलिकॉप्टर है।
– यह गर्म जलवायु, ऊंचाई, और तेज हवाओं में भी आसानी से उड़ सकता है।

भारत में बनता है एयररोस्‍ट्रक्‍चर
– हैदराबाद में बोइंग कंपनी टाटा के साथ जॉइंट वेंचर (टाटा बोईंग एयरोस्पेस लिमिटेड (टीबीएएल) के जरिए अपाचे के एयरोस्ट्रक्चर बनाती है।
– मौजूदा समय में बोइंग भारत में “मेक इन इंडिया” और “स्किल इंडिया” मुहिम के तहत 200 से अधिक पार्टनरों के साथ मिलकर काम कर रही है।

बोइंग
मुख्यालय: शिकागो, अमेरिका.
स्थापना: 15 जुलाई 1916.
चेयरमैन और CEO: डेविड एल. Calhoun.

———————————
7. दादा साहेब फाल्‍के फिल्‍म फेस्टिवल अवार्ड 2020 के दौरान बेस्‍ट डॉक्‍यूमेंट्री का अवार्ड किसे मिला?

a. ‘Free Solo’
b. ‘Chi Lupo’
c. ‘Honey hunting’
d. ‘Honey Money’

Answer: b. ‘Chi Lupo’ (ची लुपो)

– इस शॉर्ट डॉक्‍यूमेंट्री को केजांग डी थोंगडोक ने बनाया है।
– वह अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं।
– डॉक्‍यूमेंट्री हनी हंटिंग (मधुमक्खी छत्तों से शहद इकठ्ठा करने का काम) को लेकर है।
– इसमें शर्टुकपेन समुदाय की प्रचलित शहद के शिकार की परंपरा को दिखाया गया है।
– अरुणाचल प्रदेश में शहर उतारने की यह सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे धीरे-धीरे समाप्‍त किया जा रहा है।

दादा साहेब फाल्‍के फिल्‍म फेस्टिवल अवार्ड क्‍या है?
– यह फिल्‍म फेस्‍ट‍िवल संगठन है। आप एनजीओ मान सकते हैं मतलब नॉन गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन।
– आप इसके नाम से मत समझ लेना कि यह केंद्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला दादा साहेब फाल्‍मे अवार्ड से संबंधित है। बिलकुल नहीं।
– यह एक संगठन है, जो खुद अवार्ड देता है।
– यह संगठन धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहा है।
– जबकि केंद्र सरकार की तरफ से दिया जाने वाला अवार्ड सबसे ज्‍यादा महत्‍व रखता है।

———————————
8. फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप दोबारा से कब तक के लिए स्‍थगित कर दिया है?

a. फरवरी 2021
b. फरवरी 2022
c. मार्च 2022
d. जनवरी 2021

Answer: a. फरवरी 2021

– अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशाल दास ने 6 जुलाई को जानकारी दी।
– टूर्नामेंट पहले एक बार स्थगित होने के बाद इस साल 17 फरवरी से होना था।
– अब दोबारा टूर्नामेंट अगले साल 17 फरवरी से 7 मार्च तक आयोजित किया जाना है।
– टूर्नामेंट के लिए शिविर अगस्त में शुरू होने की संभावना है।

—————————————
9. भारत में 2018 में बाघों पर किए गए सर्वे को किस रिकार्ड में शामिल किया गया है?

a. बेस्‍ट सर्वे आफ द वर्ल्‍ड
b. लिम्‍का बुक रिकार्ड
c. गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड
d. केंद्र सरकार के सर्वे रिकार्ड

Answer: c. गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड

– केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 11 जुलाई 2020 को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
– द ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन की ओर से बाघों पर किया गया यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्वे साबित हुआ है।
– यह 1 लाख 21 हजार 337 वर्ग किमी में किया गया।
– इसमें 26 हजार 760 स्थानों की अलग-अलग लोकेशन पर कैमरे लगाए गए थे।
– इनसे वन्यजीवों के 3.5 करोड़ से ज्यादा फोटो लिए गए।
– इनमें से 76 हजार 651 फोटो बाघ के और 51 हजार 777 फोटो तेंदुए के हैं।
– इस सर्वे के मुताबिक देश में शावकों (बाघ के बच्‍चों) को छोड़कर बाघों की संख्या 2461 और कुल संख्या 2967 है।
– 2006 में यह संख्या 1411 थी।
– तब भारत ने इसे 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य तय किया था।
– भारत में सबसे ज्यादा 1492 बाघ तीन राज्यों मध्य प्रदेश, कर्नाटक और उत्तराखंड में हैं।

———————————-
10. इंडिया ग्‍लोबल वीक 2020 का वर्चुअल आयोजन किस देश में हुआ?

a. यूनाइटेड किंगडम
b. यूएसए
c. जापान
d. सर्बिया

Answer: a. यूनाइटेड किंगडम

– यह आयोजन यूनाइटेड किंगडम में हुआ था, लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भारत के नेता और इंडस्ट्रियलिस्‍ट शामिल हुए।
– यह आयोजन 9 से 11 जुलाई 2020 तक इंडिया इंक द्वारा किया गया।
– इसका विषय या थीम- ‘बी द रिवाइवल: इंडिया एंड ए बेटर न्यू वर्ल्ड’. था।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसमें विचार रखे। उन्‍होंने कहा कि भारत कोविड-19 के खिलाफ सख्‍ती से लड़ रहा है। दुनिया को इसके लिए राह भी दिखाएगा।

भारत इंक समूह:
अध्यक्ष और सीईओ– मनोज लाडवा

———————————
11. इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबा) की ताजा जारी वर्ल्ड रैंकिंग में 52 किलो वेट कैटेगरी में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी कौन बना है?

a. दीपक
b. अमित पंघाल
c. मनीष कौशिक
d. कविंदर सिंह

Answer: b. अमित पंघाल

– वह 52 किलो वेट कैटेगरी में दुनिया के नंबर 1 बॉक्सर बने हैं।
– पहली बार भारत के 12 मुक्केबाज टॉप-10 में रहे।
– इसमें 8 महिला और 4 पुरुष शामिल हैं।
– 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम 51 किलो वैट कैटेगरी में तीसरे स्थान पर हैं।
– महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाली युवा मुक्केबाज मंजू रानी ने 48 किलो वैट कैटेगरी में दूसरी रैंकिंग हासिल की है।
– पहली बार ऐसा हुआ है कि 9 बॉक्सरों ने ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया है।
– इससे पहले 2012 में 8 मुक्केबाजों ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया था।
– इस बार का ओलिंपिक जापन में 2021 में होना है।

———————————–
12. कार्टूनिस्‍ट अवाद बिन हसन जामी का 11 जुलाई को निधन हो गया वो किस राज्‍य के रहने वाले थे?

a. राजस्‍थान
b. गुजरात
c. दिल्‍ली
d. पंजाब

Answer: b. गुजरात

– वह 77 वर्ष के थे।
– लोगों में ‘जामी’ नाम से लोकप्रिय थे।
– उनके कार्टून दो से अधिक दशकों तक गुजरात के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे।
– जामी केन्‍द्रीय विद्यालय जामनगर में पेंटिंग टीचर थे।
– रिटायरमेंट के बाद कार्टूनिस्‍ट बन गये थे।


 

Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अप्रैल करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

 

The post 12 & 13 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter