--> 14 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में - सरकारी नौकरी -->

Ads 720 x 90

14 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में

हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

यह 14th July 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. गूगल के CEO ने भारत में कितनी रकम निवेश करने का ऐलान किया है?

a. 10 अरब डॉलर
b. 5 अरब डॉलर
c. 2 अरब डॉलर
d. 1 अरब डॉलर

Answer: a. 10 अरब डॉलर (75 हजार करोड़ रुपये)

– यह ऐलान गूगल और अल्‍फाबेट के CEO सुंदर पिचाई ने किया।
– सुंदर पिचाई ने कहा कि 10 बिलियन डॉलर का निवेश अगले 5 से 7 सालों में होगा।
– वह सालाना गूगल फॉर इंडिया इवेंट के दौरान बोल रहे थे।
– यह इस बार यह कार्यक्रम डिजिटल तरीके से हुआ है।

इन चार क्षेत्रों में निवेश होगा
i) भारतीय भाषा में लोगों तक इंफॉर्मेशन पहुंचाने में। चाहे वह हिन्‍दी, पंपंजाबी या तमिल या और कोई भाषा।
ii) नए प्रोडक्‍ट बनाने और सर्विस शुरू करने के लिए।
iii) बिजनेस को डिजिटली सहयोग देने में। क्‍योंकि डिजिटल ट्रांसफार्मेशन की ओर इंडियन बिजनेस बढ़ रहा है।
iv) हेल्‍थ, एजुकेशन, एग्रीकल्‍चर जैसे क्षेत्रों के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकसित करना।

सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से भी बात की
– प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विभिन्न क्षेत्रों में गूगल के प्रयासों को जानकर खुश हैं। चाहे यह शिक्षा हो, लर्निंग हो, डिजिटल इंडिया इत्यादि का क्षेत्र हो।
– प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा की महत्ता के बारे में भी बातचीत की।’

————————————–
2. सुप्रीम कोर्ट ने पद्मनाभस्वामी मंदिर के मुख्‍य प्रबंध कमेटी में त्रावणकोर के राजपरिवार की भूमिका को बनाए रखने का आदेश दिया है, यह मंदिर किस राज्‍य में स्थित है?

a. तमिलनाडु
b. कर्नाटक
c. केरल
d. आंध्र प्रदेश

Answer: c. केरल

– जस्टिस यू यू ललित और जस्टिस इंदु मल्‍होत्रा की बेंच ने 13 जून को यह फैसला सुनाया।
– यह मंदिर केरल के तिरुअनंतपुरम जिले में स्थित है।
– सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर के प्रबंधन के लिए बनने वाली मुख्य कमेटी में पूर्ववर्ती राजपरिवार की मुख्य भूमिका रहेगी।
– जब तक मुख्य कमेटी का गठन नहीं हो जाता, तब तक तिरुअनंतपुरम के जिला जज की अध्यक्षता वाली कमेटी मंदिर की व्यवस्था देखेगी।

भारत का सबसे धनी मंदिर
– भगवान पद्मनाभ (विष्णु) के इस भव्य मंदिर का पुर्ननिर्माण 18वीं शताब्‍दी में त्रावणकोर शाही परिवार ने कराया था।
– इसी शाही परिवार ने 1947 में भारतीय संघ में विलय से पहले दक्षिणी केरल और उससे लगे तमिलनाडु के कुछ भागों पर शासन किया था।
– स्वतंत्रता के बाद भी मंदिर का संचालन पूर्ववर्ती राजपरिवार ही नियंत्रित ट्रस्ट करता रहा जिसके कुलदेवता भगवान पद्मनाभ हैं।

– पद्मनाभस्वामी का मंदिर देश के सबसे धनी मंदिरों में से है।
– वर्ष 2011 में इसकी तिजोरियों से निकली करीब एक लाख करोड़ की संपत्ति और आभूषणों से यह चर्चा मे आया था।
– अभी इसकी एक तिजोरी यानी वाल्ट बी नही खुली है।
– स्‍थानीय लोग और पुजारी मानते हैं क‍ि मंदिर की B तिजोरी शापित है।

————————————–
3. वित्‍त वर्ष 2019-20 में भारत का सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझेदार (India’s top trading partner) कौन सा देश बना?

a. रूस
b. अमेरिका
c. चीन
d. ब्रिटेन

Answer: b. अमेरिका

– केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Commerce & Industry Ministry) ने इसका आंकड़ा जारी किया है।
– सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझेदार मतलब हम किस देश के साथ सबसे ज्‍यादा व्‍यापार करते हैं, यहां का सामान वहां और वहां का सामान यहां लाते हैं।
– यह लगातार दूसरा साल है, जब अमेरिका टॉप ट्रेडिंग पार्टनर बना है।
– उससे पहले के सालों में चीन यह स्‍थान रखता था।

भारत अमेरिका के बीच कितना कारोबार हुआ?
– भारत और अमेरिका के बीच 2019-20 में द्विपक्षीय व्यापार (बाइलैटरल ट्रेड) 88.75 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है।
– जबकि उसके पहले के साल यानी 2018-19 में 87.96 बिलियन अमरीकी डॉलर था।
– मतलब भारत और अमेरिका के बीच 17.42 बिलियन डॉलर के कारोबार की बढ़ोत्‍तरी हुई है।

अमेरिका के कारोबार में फायदा
– अमेरिका उन कुछ देशों में से एक है, जिसके साथ हमारा ट्रेड सरप्‍लस है। मतलब कि हम जितना निर्यात करते हैं, उससे कम आयात करते हैं।
– ईयर 2019-20 में अमेरिका के साथ ट्रेड सरप्‍लस (व्‍यापारिक मुनाफा) 17.42 बिलियन डॉलर का रहा।
– जबकि उसके पहले के साल (2018-19) में 16.86 बिलियन डॉलर था। मतलब पिछले साल की तुलना में ज्‍यादा फायदे में रहे।

चीन और भारत के बीच व्‍यापार कम हुआ
– आंकड़ों के अनुसार 2013 से 2018 तक चीन सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर था।
– लेकिन फाइनेंशियल ईयर 2018-19 से यह जगह अमेरिका ने ले ली।
– वर्ष 2019-20 में भारत और चीन के बीच 81.87 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार (बाइलैटरल ट्रेड) हुआ है।
– जबकि उसके पहले के साल 2018-19 में 87.08 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ।

चीन के साथ कारोबार में कितना नुकसान (कितना ट्रेड डेफेसिट)
– ट्रेड डेफेसिट (व्‍यापारिक नुकसान) मतलब कि हम जितना निर्यात करते हैं, उससे ज्‍यादा आयात करते हैं।
– चीन के साथ ट्रेड डेफेसिट कम हुआ है।
– वर्ष 2019-20 में 48.66 बिलियन डॉलर का ट्रेड डेफेसिट रहा।
– जबकि उसके पहले के साल यानी 2018-19 में ट्रेड डेफेसिटी 53.57 बिलियन डॉलर था।

———————————–
4. यूनाइटेड किंगडम में FDI का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत कौन सा देश बन गया?

a. भारत
b. अमेरिका
c. फ्रांस
d. जापान

Answer: a. भारत

FDI – फॉरेन डायरेक्‍ट इन्‍वेस्‍टमें। जब कोई विदेशी कंपनी सा संगठन निवेश करता है तो उसे FDI कहते हैं।

– यूनाइटेड किंगडम के डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड (DOT) ये आंकड़ा जारी किया है।
– इसके अनुसार भारतीय कारोबारियों ने वर्ष 2019-20 में ब्रिटेन में 120 परियोजनाओं में निवेश किया और 5,429 नए रोजगार के अवसरों का सृजन किया।

यूनाइटेड किंगडम में FDI का स्रोत
– पहले नंबर पर अमेरिका। वहां के कारोबारियों ने 462 प्रोजेक्‍ट शुरू किए।इससे 20131 रोजगार सृजित हुए।
– दूसरे नंबर पर भारत है।
– तीसरे नंबर पर जर्मनी, चौथे पर फ्रांस और पांचवें पर चीन है।

——————————–
5. भारत के 66वें शतरंज ग्रैंडमास्‍टर कौन बनें?

a. जी आकाश
b. राकेश सिन्‍हा
c. अर्जुन पटेल
d. अमर मंडल

Answer: a. जी आकाश

– यह ऐलान अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation-FIDE) की वर्ष 2020 की परिषद की दूसरी बैठक में किया गया।
– आकाश ने साल 2012 में राष्ट्रीय खिताब जीता, जिसके बाद इंटरनेशनल मास्टर खिताब अपने नाम किया था।
– उनके साथ-साथ, गोवा के अमेया ऑडी ने भी इंटरनेशनल मास्टर खिताब अपने नाम किया है।

—————————————–
6. EIU (Economist Intelligence Unit) द्वारा जारी कैंसर नियंत्रण की तैयारी में 10 एशिया पैसेफिक देशों की रैंकिंग में भारत का स्‍थान बताएं?

a. 1
b. 4
c. 6
d. 8

Answer: d. 8 (आठवीं रैंक)

– रिपोर्ट का नाम Cancer preparedness in Asia-Pacific: Progress towards universal cancer control” है।
– हिन्‍दी में – “एशिया–प्रशांत में कैंसर की तैयारी: सार्वभौमिक कैंसर नियंत्रण के लिए प्रगति”.
– मतलब कि हम कैंसर मरीजों के इलाज की तैयारी के मामले में किस स्‍तर पर हैं।

– इस रिपोर्ट में शामिल 10 एशिया–प्रशांत देश थे – ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और वियतनाम।

रैंकिंग
1 : ऑस्‍ट्रेलिया
2 : दक्षिण कोरिया
3 : मलेशिया
8 : भारत

EIU (Economist Intelligence Unit):
– मुख्यालय – लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके)
– प्रबंध निदेशक (सीईओ) – रॉबिन बेव

——————————-
7. हाल ही में सिंगापुर के प्रधानमंत्री कौन बने?

a. यू विन मिंट
b. सियन लूंग
c. लोटे तशरीर
d. ली क्वान यू

Answer: b. सियन लूंग

– उन्‍होंने लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री का पद संभाला है।
– वर्ष 2006 में प्रधानमंत्री बने थे, तब से लगातार प्रधानमंत्री हैं।
– उनकी पार्टी का नाम पीपुल्स एक्शन पार्टी है।

सिंगापुर
स्‍थापना: 29 जनवरी 1819

———————————
8. पोलैंड के राष्‍ट्रपति पद का चुनाव किसने जीता?

a. एन्ड्रेज दुडा
b. रोजर दुडा
c. एन्ड्रेज फ्रूडा
d. विंसले टुडा

Answer: a. एन्ड्रेज दुडा

– वह इस वक्‍त राष्‍ट्रपति है और फिर से अगले पांच साल के लिए प्रेसिडेंट चुन लिए गए हैं।
– पोलैंड यूरोपीय देश है और मुद्रा यूरो है।

—————————————
9. एशिया कप 2020 कब तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है?

a. जून 2021
b.अप्रैल 2021
c. जून 2022
d. मई 2021

Answer: a. जून 2021

– एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने कोविड-19 के चलते स्थगित किया है।
– एशिया कप का आयोजन इस साल सितम्बर में होना था।
– टूर्नामेंट वैसे तो पाकिस्तान में होना था लेकिन सुरक्षा की वजह से श्रीलंका में होने की उम्मीद थी।
– अब अगले साल ये श्रीलंका में होगा।

—————————————–
10. संयुक्‍त राष्ट्र ने किस दिन को मलाला दिवस के रूप में मनाता है?

a. 13 जुलाई
b. 12 जुलाई
c. 14 जुलाई
d. 11 जुलाई

Answer: b. 12 जुलाई

– दरअसल, इसी दिन 12 जुलाई 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र में को उन्‍होंने संबोधित किया था। यह दिन उनका बर्थडे भी होता है।
– वह पाकिस्‍तान की रहने वाली हैं।
– दरअसल, वह तब चर्चा में आई थीं, जब लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने के कारण तालिबान ने 2012 को उन्‍हें गोली मार दी थी।
– इसके बाद वह बच गईं और अब वह दुनियाभर में लड़कियों के शिक्षा को लेकर जागरुकता फैलाती हैं।
– युसूफ मलाला इंटरनेशनल बेस्टसेलर “I Am Malala” नामक पुस्तक की सह-लेखिका भी हैं ।
– 19 दिसम्बर 2011 को उन्‍हें राष्ट्रीय शांति पुरस्कार मलाला युसुफजई को मिला था।


 

Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Free Download – Click Here

One Liner MCQ PDF –  Current Affairs PDF : Free Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अप्रैल करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

The post 14 July 2020 Current Affairs Free PDF नोट्स हिन्‍दी में appeared first on सरकारी जॉब न्यूज । Sarkari Job News Hindi.



from हमारी वेबसाइट एक ऐसी वेबसाइट है जहा पर आप को सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पहले जानकारी दी जाती है यहाँ पर आपको हर प्रकार की सरकारी नौकरियों के बारे में सबसे पैले सूचित किया जाता है !

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter